संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Video - बंगाल चुनाव में मोदी, शाह और योगी ने झोंकी ताकत

चित्र
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन 27 अप्रैल सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरफ मोर्चा संभाला तो दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रोड शो करके भाजपा को वोट देने की अपील करते दिखे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी प्रचार अभियान के अंतिम दिन पश्चिम बंगाल में थे। उन्होंने ने भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त होगा। 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है। जिसके लिए 1448 उम्मीदवार मैदान में हैं। इससे पहले विधानसभा की 152 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। मतगणना 4 मई को होगी।

Video - लू चलेगी, बच के रहिए

चित्र
लखनऊ। रिकॉर्ड  तोड़ गर्मी पड़ रही है। बुंदेलखंड के जिले तो तप ही रहे हैं, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज आदि में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने लू से बचने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर में 12 बजे से 4 तक बाहर नहीं निकलें। यदि निकलने की जरूरत पड़े तो तरल पदार्थों का सेवन करें। ORS और पानी व छाछ आदि का सेवन करके निकलें। वैसे 27 अप्रैल तक मौसम ज्यादा गर्म रहेगा। लू की स्थिति रहेगी। इसके बाद थोड़ी बूंदाबांदी होने से तापमान कुछ काम होगा।

Video - राहुल ने बताया, क्यों दर्ज हैं उन पर 36 मुकदमे

चित्र
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार अभियान के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को कोलकाता में थे। यहां उन्होंने एक पब्लिक मीटिंग के दौरान कहा कि उनके ऊपर पूरे देश भर में 36 मुकदमे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे ऊपर देशभर में 36 केस हैं, क्योंकि मैं RSS-BJP से लड़ता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मुझसे मेरा सरकारी घर छीन लिया था। मेरी सांसदी रद्द कर दी थी और ED ने मुझसे 55 घंटे पूछताछ की थी। राहुल ने कहा कि अब सवाल है कि ममता जी पर कितने केस हैं। उनसे ED ने कितने घंटे पूछताछ की? उन्होंने कहा कि पूरा बंगाल जानता है कि TMC के लोगों ने शारदा चिट फंड और रोज वैली चिट फंड घोटाला किया। यहां गुंडा टैक्स लिया जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस बाबत जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी जी पर इसलिए हमला नहीं करते, क्योंकि वो जानते हैं कि असली लड़ाई TMC से नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी से है।

Video - शक्तिपीठ विंध्यवासिनी धाम पहुंचीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

चित्र
लखनऊ। मां भगवती के 51 शक्तिपीठों में से एक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्यवासिनी धाम पर दर्शन करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं। यहां उन्हें गर्भगृह में मां की पूजा-आराधना और दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शिल्पा शेट्टी ने माता रानी की आरती उतारी। उनसे प्रार्थना की और अपने गले से एक माला उतार कर मां विंध्यवासिनी के चरणों में अर्पित किया। दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर को भी देखा और फिर वहां से अपने गंतव्य को रवाना हुईं।

अब लखनऊ से चलेगा खाटू श्याम के दर्शन को 'श्याम रथ'

चित्र
लखनऊ। सरोजिनी नगर विधानसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अब अपने इस क्षेत्र से खाटू श्याम के दर्शन कराने के लिए जल्द ही 'श्याम रथ' चलवाएंगे। अभी यहां के वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या का दर्शन कराने के लिए 'राम रथ' चलाया जा रहा है। सरोजिनी नगर के नटकुर मैदान में बुधवार को भजन संध्या का आयोजन था। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजेश्वर सिंह से इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने लखनऊ से खाटू श्याम यात्रा प्रारंभ करने एवं खाटू श्याम दरबार की स्थापना का आग्रह किया। जिसे डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहर्ष स्वीकार किया।  विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अब सरोजनीनगर के भक्तों के लिए ‘राम रथ’ के बाद ‘श्याम रथ’ की भी तैयारी की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक भक्त खाटू श्याम जी के दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि अभी राम रथ श्रवण यात्रा के माध्यम से सरोजनीनगर परिवार के हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के दर्शन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। साथ ही क्षेत्र में अब तक 220 मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण का कार्य सांस्कृ...

Video - बदरीनाथ धाम के कपाट खुले

चित्र
शंकराचार्य जी के सान्निध्य में बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए  चमोली (उत्तराखंड)। बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इससे पहले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सान्निध्य में वैदिक मंत्रों के साथ द्वार पूजा सम्पन्न हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंदिर समिति के अध्यक्ष भी इस दौरान मौजूद रहे। वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन तय मुहूर्त में प्रातः 6:15 बजे  मंदिर के कपाट खुले। कपाट खुलने से पूर्व द्वारपूजन, पंचांग पूजन के बाद नर पूजा के लिए रावल जी ने जिम्मेदारी सम्हाली। बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर लगातार चौथी बार ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर 2022 को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य पद पर स्वामी जी प्रतिष्ठित हुए थे।  इस अवसर पर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य ने कहा कि मंदिर के कपाट खुलने के बाद सभी सनातन धर्मावलंबी अगले छह माह तक भगवान बदरी विशाल के दर्शन का पुण्य लाभ लेकर अपना जीवन धन्य बना सकते हैं। इस अव...

Video - पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उतरे फाइटर प्लेन

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस पर बुधवार को भारतीय वायु सेवा के फाइटर प्लेन उतरे। सुल्तानपुर में यह रोमांचक दृश्य देखने के दौरान लोगों की भीड़ लग गई। भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास के दौरान इन्हें यहां उतारा गया था। मिराज और राफेल आदि ने यहां पर टच डाउन ही नहीं किया बल्कि इस एक्सप्रेसवे पर उतरकर पुनः उड़ान भरी। इस रोमांचक दृश्य को देखने के दौरान एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ आते-जाते लोग ठहर गए। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त थे। फाइटर प्लेन के उतरने वाले पूरे क्षेत्र में वायु सेना के अफसरों और पुलिस कर्मियों की सख्त निगरानी रही।

Video - लेंसकार्ट मामला उठाने वाली नाजिया इलाही को मिली पाकिस्तान से धमकी

चित्र
हिन्दुस्तान में कॉरपोरेट ऑफिसों मसलन महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस में कथित धर्मांतरण का दबाव डालना और लेंसकार्ट में धार्मिक प्रतीक चिह्नों खासकर हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने व कलावा पहनने से रोकने आदि के बढ़ते मामलों के बीच लेंसकार्ट मामले में हिंदू कर्मचारियों के साथ खड़ी होने वाली नाजिया इलाही खान सुर्खियों में हैं। भारतीय जनता पार्टी की नेता नाजिया इलाही खान ने अपने X अकाउंट पर उन्हें पाकिस्तान से धमकी दिए जाने को लेकर पोस्ट किया है। नाजिया इलाही खान की पोस्ट के मुताबिक, 'उन्हें मैंने #Lenskart के हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया।पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन मुझसे इतने नाराज़ हैं कि उन्होंने सुबह-सुबह मुझे जान से मारने की धमकी दी! और उनका दावा है कि मुसलमान जल्द ही भारत को इस्लामी देश बना देंगे।' लेंसकार्ट मामले में नाजिया इलाही खान के शोरूम पर पहुंचकर हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने और वहां के मैनेजर मोहसिन खान को चेतावनी देने के बाद यह बात साफ हो गई है कि कारपोरेट सेक्टर में उठ रहे ये विवाद अनायास नहीं हैं। 

Video - बाबा विश्वनाथ का फलों के रस से अभिषेक

चित्र
लखनऊ। काशी में बाबा विश्वनाथ धाम में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को भगवान श्री विश्वेश्वर का विभिन्न फलों के रसों से श्रद्धा और भक्ति संग अभिषेक किया गया। रसाभिषेक के बाद विधि-विधान से भोलेनाथ का श्रृंगार कर उनकी आरती की गई।  काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से इस बाबत सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार अक्षय तृतीया के इस पावन अवसर व बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यरत कार्मिकों के मध्य बेल, नींबू एवं दही से निर्मित शीतल पेय का भी वितरण किया गया।

Video - पश्चिम बंगाल में हर TMC प्रत्याशी मांग रहा सायोनी का साथ

चित्र
अपने भाषणों से समा बांध देने वाली सायोनी घोष तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भरोसेमंद युवा नेता हैं। हाल यह है कि तृणमूल कांग्रेस के लगभग सभी प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सायोनी घोष की एक बार सभा हर हाल में करवाने के लिए जोर लगाए हुए हैं। पश्चिम बंगाल में जादवपुर लोकसभा सीट की सांसद सायोनी घोष बांग्ला फिल्मों में  अभिनय भी करती हैं। सायोनी पश्चिम बंगाल तृणमूल युवा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। हिंदी और बांग्ला में धारा प्रवाह भाषण देने वाली सायोनी अपने रोड शो के दौरान भी लोगों से आत्मीय संबंध बना लेती हैं। अपने भाषणों में विरोधी दलों को ललकारना भी उन्हें खूब आता है।

Video - रवि किशन ने फिर की अपनी पत्नी की तारीफ

चित्र
लखनऊ। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने एक बार फिर अपनी पत्नी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह कच्चे मकान में रहने वाले एक पुजारी के बेटे रहे हैं। उनके संघर्ष में उनकी पत्नी ने भरपूर सहयोग दिया है। इससे पहले रवि किशन उस समय अपनी पत्नी को लेकर चर्चा में आए थे, जब लोकसभा में कार्रवाई के दौरान अपनी बात रखने के बीच स्पीकर जगदंबिका पाल ने उनसे पत्नी के पैर छूने के बाबत सवाल किया। जिस पर रवि किशन ने बेबाकी से कहा कि हां वह अपनी पत्नी के पैर छूते हैं।

Video - प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी का स्वाद लिया

चित्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पश्चिम बंगाल में थे। उन्होंने यहां कई जगहों पर सभाएं कीं। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी झारग्राम पहुंचे।  झारग्राम में एक रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला लौटते समय अचानक से रुक गया। जब तक लोग कुछ समझते प्रधानमंत्री मोदी अपनी कार से उतरे और सामने की एक दुकान में पहुंच गए। यह एक झालमुड़ी की दुकान थी।  झालमुड़ी, बंगाल का मशहूर स्नैक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुकानदार को पैसे दिए और बंगाल के मशहूर स्नैक लेकर उसका स्वाद लिया। इस दौरान आसपास के लोगों से उन्होंने बात भी की।

Video - महाकुंभ में वायरल हुईं हर्षा रिछारिया पिंडदान कर संन्यासी बनीं

चित्र
पिछले साल प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने रविवार को उज्जैन में संन्यासी जीवन अपना लिया। हर्षा रिछारिया ने बाकायदा अपना पिंडदान और तर्पण किया। समस्त धार्मिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें नया नाम हर्षानंद गिरी दिया गया है। सन 2025 में प्रयागराज महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में दिखने के बाद बतौर साध्वी वह काफी वायरल हुई थीं। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एंकर रही हैं। 19 अप्रैल को उन्होंने उज्जैन में औपचारिक रूप से संन्यास लेकर संन्यासी जीवन में प्रवेश किया। हर्षा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं।  जनवरी 2025 में महाकुंभ के दौरान वे सोशल मीडिया पर अपनी 'साध्वी' वाली तस्वीरों के चलते रातों-रात मशहूर हो गई थीं। जिसे लेकर विवाद भी हुआ था कि क्या वे वास्तव में साध्वी हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने सुमनानंद जी महाराज से दीक्षा लेकर उज्जैन में संन्यास धारण किया।

Video - अखिलेश ने चाय विक्रेता आर्यन को पीतल के बर्तन दिए

चित्र
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चाय पिलाने की वजह से चर्चा में आए आर्यन की रविवार को सपा मुख्यालय में पार्टी मुखिया से मुलाकात हुई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाय विक्रेता आर्यन को पीतल के चाय बनाने के बर्तन दिए। यूपी के फतेहपुर जिला निवासी चाय विक्रेता आर्यन का आरोप है कि उसके यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाय पी थी। इसके बाद उस पर सरकारी कार्रवाई की गई। कहा गया तुम अल्मिनियम के बर्तन में चाय बनाते हो। उसके यहां से चाय की पत्ती का नमूना भी सील किया गया।

Video - चारधाम यात्रा शुरू, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

चित्र
लखनऊ। देवभूमि उत्तराखंड में रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर चारधाम यात्रा शुरू हो गई। हिमालय क्षेत्र की इस चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।  19 अप्रैल से शुरू हुई इस पवित्र यात्रा के लिए अब तक 19 लाख के करीब रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री से शुरू हुई चारधाम यात्रा का अगला पड़ाव 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम होगा। इसके बाद यह चारधाम यात्रा 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी।

Video - बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी

चित्र
पटना/नई दिल्ली। नीतीश सरकार में बिहार में लागू की गई शराबबंदी की पॉलिसी जारी रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इसे जारी रखने पर सहमति जताई है। बिहार में सरकार में गठबंधन के साथी जनता दल यूनाइटेड ने इसका स्वागत किया है। जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने इस मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रशंसा की है।

Video - किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का मास्टरमाइंड रोहित तिवारी पहले था वार्ड बॉय

चित्र
लखनऊ। किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट के केस में पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। इनमें एक ऐसी रही जिसे जानकर सभी दंग रह गए। इस रैकेट का मास्टरमाइंड रोहित तिवारी कभी एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट और फिर उसके बाद दूसरे अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी कर चुका है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बिलग्राम का रहने वाला रोहित तिवारी मात्र इंटर पास है। नौकरी की तलाश में अपने शुरुआती दिनों में इधर-उधर प्रयास करता रहा। इसी दौरान एक अस्पताल के संचालक से उसका संपर्क हुआ और वह वहां रिसेप्शनिस्ट का काम देखने लगा। बाद में उस अस्पताल संचालक के दूसरे डॉक्टर दोस्त की क्लीनिक में उसने वार्ड बॉय की नौकरी की।  धीरे-धीरे उसने मेडिकल फील्ड की जरूरत को देखा और समझा। इसके बाद मेरठ-गाजियाबाद के रास्ते उसने अपना किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट खड़ा करके करोड़ों रुपए कमाये। वह खुद को बतौर डॉक्टर इंट्रोड्यूस करता था। उससे किडनी लेने वालों में विदेश के मरीजों की भी जानकारी कानपुर पुलिस को मिली है।

Video - मुख्यमंत्री ने नहीं पहनी टोपी

चित्र
पटना/नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य में विकास कार्यों को गति देने के लिए सक्रिय हो गए हैं। वह विभिन्न जगहों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल भी हो रहे हैं।  कई जगहों पर लोग उनसे मिल रहे हैं। उनका स्वागत कर रहे हैं। उन्हें बुके आदि देकर उन्हें मुख्यमंत्री बनने की बधाइयां भी दे रहे हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक जगह पर मौजूद थे। यहां पर उन्हें मुस्लिम समाज के एक बुजुर्ग ने पहले टोपी पहनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उनकी सफेद टोपी को अपने हाथ में ले लिया।  इसके बाद उस बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री को सफेद रंग का गमछा पहनकर उनका सम्मान किया और उनसे बात की। इसके बाद अन्य लोग भी उन्हें बुके आदि देकर मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं देते रहे।

लोकतंत्र को तबाह करने की साज़िश औंधे मुंह गिरी : कांग्रेस

चित्र
राहुल ने कहा, सरकार ने महिलाओं के नाम पर संविधान को तोड़ने के लिए असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं, आज जो हुआ, वह देश के लोकतंत्र और उसकी अखंडता के लिए बहुत बड़ी जीत है  नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा में महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाले संविधान संशोधन विधेयक के गिरने को मोदी सरकार की “असंवैधानिक चाल” की हार और लोकतंत्र व संविधान की जीत बताया। पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र को तबाह करने की साज़िश औंधे मुंह गिर गई। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की आधी आबादी को ढाल बनाकर परिसीमन करने की कोशिश की और इस देश के लोकतंत्र, संविधान व संघवाद को चोट पहुंचाने का कुत्सित प्रयास किया। सरकार की ये चालबाजी एकजुट विपक्ष-इंडिया ने भांप ली और संविधान संशोधन बिल गिर गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी विपक्षी दलों के नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती है।  उन्होंने कहा कि मोदी-शाह अपनी राजनीति को चमकाने के लिए भारत के लोकतंत्र को तबाह करने ...

Video - नीतीश पर बनाया गीत आया बाजार में

चित्र
नई दिल्ली। बिहार के निर्वतमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को  समर्पित एक गीत 'धन्यवाद नीतीश तुमने कायाकल्प किया...' अब सामने आ चुका है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की मौजूदगी में इस गीत को लॉन्च किया गया। इस गीत के रचनाकार नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके अशोक चौधरी हैं, जबकि अमित सिंह एमी ने इस गीत को गाया है। फिलहाल नीतीश समर्थकों में इस गीत को लेकर क्रेज दिख रहा है। कई लोगों ने इसे अपने कॉलर ट्यून में भी लगा लिया है।

Video - कम जगह और ज्यादा आय, मशरूम उगाएं और लाभ कमाएं

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मी बाई कृषि विश्वविद्यालय में पिछले दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान थे। यहां उन्होंने 800 स्क्वायर फीट में मशरूम की खेती करने के तरीके को देखा।  इस कृषि विश्वविद्यालय में इंटीग्रेटेड फार्मिंग के अन्य सफल प्रयासों को देखकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने उसकी सराहना की। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें इंटीग्रेटेड फार्मिंग के मॉडल को अपनाना चाहिए, तभी हम कम जमीन में अधिक आय हासिल कर सकेंगे।

Video - पीएम ने सपा मुखिया को जब कहा ऐसा तो अखिलेश भी खिलखिलाये

चित्र
नई दिल्ली। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर गुरुवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात रखी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने खुद के अति पिछड़े समाज से होने की बात करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से कुछ ऐसा कहा कि अखिलेश ही नहीं सभी हंसने लगे।  अखिलेश ने तो ठहाका लगाया ही, उनके ठीक पीछे बैठी पत्नी और मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव भी मुस्कुरा उठीं। प्रधानमंत्री मोदी ने अखिलेश यादव को अपना मित्र बताते हुए कहा कि वह कई मौकों पर मदद कर देते हैं। लोकसभा में इस सरस माहौल के दौरान उन्होंने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का भी इस मौके पर धन्यवाद कर दिया।

Video - बिहार में सरकार गठन के बाद पहली बार जदयू ऑफिस पहुंचे निशांत

चित्र
पटना/नई दिल्ली। बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड आदि  पार्टियों के सहयोग से बनी नई सरकार के गठन के बाद गुरुवार को पहली बार निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू ऑफिस पहुंचे। निशांत कुमार के जदयू ऑफिस पहुंचने पर मीडिया ने सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना बड़ा भाई बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। निशांत कुमार ने कहा कि जदयू को मजबूत करने का काम करूंगा। मुझे उम्मीद है कि एनडीए की सरकार में विकास के और अच्छे काम होंगे।  पार्टी ऑफिस में निशांत कुमार ने जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने उन सभी के साथ राज्य में पार्टी को और मजबूत करने तथा आधार बढ़ाने के मुद्दों पर भी चर्चा की।

Video - उपेंद्र कुशवाहा, विनोद तावड़े, रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम राज्यसभा सांसद बने

चित्र
नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र के पहले दिन गुरुवार को राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन की उपस्थिति में संपन्न हुआ।  नितिन नवीन ने शपथ ली बिहार से निर्वाचित उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम ने भी सदस्यता की शपथ ली। महाराष्ट्र से भाजपा के विनोद तावड़े, छत्तीसगढ़ से भाजपा की लक्ष्मी वर्मा के अलावा कांग्रेस की फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ से, हरियाणा से कर्मवीर सिंह और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा  ने राज्यसभा सांसद का शपथ लिया।

Video - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली

चित्र
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद की शपथ ली।  बिहार निवासी नितिन नवीन शपथ ग्रहण करने के बाद उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन का अभिवादन करने के बाद अपनी सीट पर जाकर बैठे।

Video - नीतीश कुमार : बिहार में दो दशक निर्माण के

चित्र
पटना/नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने वाले नीतीश कुमार अपने आगे के सियासी सफर पर कैसे बढ़ेंगे? इन सवालों के बीच जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बिहार का दो दशक तक मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए विकास कार्यों की लोगों को याद दिलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का कार्य जदयू के सोशल मीडिया ग्रुप ने संभाल लिया है। जदयू का सोशल मीडिया ग्रुप अपनी सरकार के समय की उपलब्धियों और विकास कार्यों की गाथा को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों तक पहुंचाने में लग गया है। हालांकि जदयू का सोशल मीडिया ग्रुप पहले भी सक्रिय रहता था किंतु भारतीय जनता पार्टी के हाथ में राज्य शासन की बागडोर जाने के बाद से उसकी सक्रियता में नई तेजी दिख रही है। गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड ने सोशल मीडिया पर निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की झलक दिखाता एक वीडियो जारी किया। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'बिहार की राजनीति में एक युग का अध्याय पूरा हुआ, लेकिन जनसेवा की भावना आज भी जीवित है। माननीय नीतीश कुमार जी का नेतृत्व सिर्फ शासन नहीं, बल्कि विश्वास, अनुभव ...

Video - पीके ने CM सम्राट चौधरी से किया सवाल, 'अब तो बता दो'

चित्र
पटना/नई दिल्ली। जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (PK) ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी से सवाल किया। मीडिया से बात करते हुए पीके ने कहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अब सभी को यह बता देना चाहिए कि उन्होंने दसवीं की परीक्षा कब पास की थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अब यह बता देना चाहिए कि उन्होंने दसवीं कक्षा किस सन में पास किया था। यदि नहीं किया था तो यही बता दें और कह दें की गलती हो गई। प्रशांत किशोर ने कहा कि वैसे भी जब वह काम करेंगे तो उनकी विद्वता सबके सामने आ ही जाएगी।

Video - बिहार में भाजपा के लिए ऐतिहासिक पल, सम्राट चौधरी CM बने

चित्र
पटना/नई दिल्ली। हिन्दी बेल्ट के महत्वपूर्ण राज्य बिहार में बुधवार को पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बना। नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लोक भवन में उन्हें राज्यपाल ने शपथ ग्रहण कराया। इस ऐतिहासिक मौके  पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री का पद संभालने की शुभकामनाएं दीं।  भाजपा के ऐतिहासिक पल के साक्षी बने नेता-कार्यकर्ता   जनसंघ के बाद 6 अप्रैल 1980 को बनी भाजपा के इस अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने के लिए बिहार में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के अलावा एकमात्र बड़ा चेहरा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा ही रहे। बिहार के अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं की भी यहां मौजूदगी रही। नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और 15 अप्रैल को बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया। पिछले साल के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 89 और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के 85 विधायक ज...

Video - नीतीश ने सम्राट को पहनाई माला, NDA विधायक दल का नेता का नेता बनने की बधाई दी

चित्र
पटना/नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की मंगलवार शाम को बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रखा। जिसका सभी ने समर्थन किया। वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को माला पहनकर अपना समर्थन नवगठित सरकार को देने का भरोसा दिया इससे पहले एक अन्य कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और ऑब्जर्वर शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा-जनसंघ के कार्यकर्ताओं का सपना साकार हो रहा है। जनसंघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपना जीवन, अपनी जवानी झोंक दी।

नीतीश ने जनता के नाम लिखा खुला पत्र

चित्र
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने से पहले नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल मंगलवार को जनता के नाम खुला पत्र लिखा। इसमें उन्होंने अपने 20 साल से अधिक के शासन की महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया। अपने X हैंडल पर उन्होंने पोस्ट किया... आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है। इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा ...

Video - पाटलिपुत्र में सत्ता का केंद्र बदला, सम्राट बनेंगे CM, नीतीश युग का अंत

चित्र
बिहार में भाजपा के पहले CM के तौर पर सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नई दिल्ली। पाटलिपुत्र में सत्ता का केंद्र मंगलवार को बदल गया। नीतीश कुमार ने दो दशक से अधिक के शासन के बाद दोपहर बाद राजभवन जाकर राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया। भारतीय जनता पार्टी अब बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। विधान मंडल दल की बैठक में अभी तक नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रहते हुए गृहमंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वह अब सीएम बनेंगे। कोइरी (कुशवाहा) बिरादरी से आने वाले सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर गद्दी संभालेंगे। नीतीश कुमार ने बीती 10 अप्रैल को दिल्ली जाकर राज्यसभा सांसद के पद का शपथ ग्रहण किया था। 14 अप्रैल को उन्होंने पटना में बतौर मुख्यमंत्री कैबिनेट की आखिरी मीटिंग बुलाई और इसी में कैबिनेट को भंग करने के साथ सभी से विदा ली। इस मौके पर माहौल काफी भावुक खो गया। उनके कैबिनेट के सहयोगियों के अलावा मुख्यमंत्री सचिवालय में इतने वर्षों से उनके साथ काम करने वाले स्टाफ ने भी उन्हे...

Video - नीतीश को किनारे लगाने वाले हाथ, निशांत का कब तक देंगे साथ

चित्र
  नई दिल्ली। बिहार की तकदीर का फैसला अगले 48 घंटे में हो जाएगा। पटना में चल रही हलचलें बता रही हैं कि 14 अप्रैल को जनता दल यूनाइटेड के विधायकों की बैठक होने जा रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी अपने नेता का चुनाव करेंगे। पार्टी ने बतौर ऑब्जर्वर वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंगलवार को पटना में रहकर आगे की कार्रवाई पूरी करने की जिम्मेदारी दी है। इन सब के बीच सवाल यह उठ रहा है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की पटकथा लिखने वाले हाथ उनके पुत्र निशांत कुमार का कब तक और कहां तक साथ देंगे। बीते मार्च महीने में पटना में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला और नीतीश कुमार ने राज्यसभा में जाने का फैसला कर लिया। बताया गया कि अब वह दिल्ली की राजनीति करेंगे। तभी यह साफ हो गया कि भाजपा बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही हैं। जैसे भी, जिसके भी द्वारा नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के लिए तैयार किया गया हो, उनके समर्थक और पार्टी के अधिकांश नेता इस फैसले से खुश नजर नहीं आए। जदयू में तब यह आवाज और जोर से उठी कि निशांत कुमार को अपने प...

Video - सांप से बचाएगी 'किसान मित्र छड़ी', Swaraj Code मशीन करेगी चार काम

चित्र
  नई दिल्ली। खेती-किसानी के दौरान रात में अपने खेत में फसल में पानी लगाने और निगरानी आदि कार्य के लिए जाने वाले किसानों को सांप और जहरीले जानवरों से बचाने के लिए सोलर टॉर्च युक्त 'किसान मित्र छड़ी' बनाई गई है। मध्य प्रदेश के रायसेन में चल रहे तीन दिवसीय उन्नत कृषि मेला का दूसरे दिन रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन सबकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे नवाचार यह साबित करते हैं कि अब खेती में तकनीक और संवेदनशीलता दोनों साथ-साथ चल रही हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि हमारे किसान साथियों को रात के समय खेतों में पानी देते हुए कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर जहरीले जीवों जैसे सांप का डर हमेशा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए किसान मित्र छड़ी तैयार की गई है। यह छड़ी सांप सहित अन्य जहरीली जानवरों से सतर्क करती है। इसमें कंपन्न होता है और सोलर टॉर्च भी लगी हुई है। Swaraj Code मशीन  रायसेन कृषि मेले में तरह-तरह की मशीनें आई हैं। उसमें से एक 'Swaraj Code' है। यह मशीन बागवानी की फसलों में निराई व गुड़ाई का काम करने के साथ दवाई के छिड़का...

Video - कांग्रेस ने किया सामाजिक परिवर्तन मैराथन का आयोजन

चित्र
राहुल गांधी ने 'रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' नामक सामाजिक परिवर्तन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ किया नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को नई दिल्ली में 'रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' नामक सामाजिक परिवर्तन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की सोच और हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करना ही भाजपा-आरएसएस का एकमात्र लक्ष्य है, क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि देश के सभी लोगों को एक समान माना जाए। कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रेस रिलीज जारी करके इस बारे में जानकारी दी गई। इस मैराथन का आयोजन पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा ओबीसी विभाग के समन्वय से किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महान योगदान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान डॉ. अंबेडकर जी का मुख्य संदेश था। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि संविधान के बिना हमारे देश का मौजूदा स्वरूप संभव नहीं होता। कांग्रेस के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हु...

पीएम मोदी ने रैली स्थल पर बनाया वीडियो, रोड शो करके मांगा वोट

चित्र
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होने हैं। चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। भारतीय जनता पार्टी राज्य में इस बार अपनी सरकार बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित सारे बड़े नेता बंगाल के सभी क्षेत्रों में कमल खिलाने के लिए मतदाताओं को रिझाने-समझाने में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सिलीगुड़ी में थे। यहां उन्होंने रैली स्थल पर पहुंचने से पहले रोड शो किया। प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच देखकर सड़क के दोनों तरफ खड़े लोग जोश के साथ हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन करते दिखे। प्रधानमंत्री भी उतने ही जोश के साथ सभी का हाथ हिलाकर जवाब देते रहे।  रैली स्थल पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मोबाइल से वहां के नजारे को रिकॉर्ड किया। इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सिलीगुड़ी कॉरिडोर देश, सुरक्षा और समृद्धि का कॉरिडोर है। हम इसे सशक्त करने में अपनी पूरी ता...

Video - धरती पर लौटे आर्टेमिस II के अंतरिक्ष यात्री, समुद्र में उतरा क्रू

चित्र
नासा का अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजने का अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। सभी अंतरिक्ष यात्री शनिवार को धरती पर वापस लौट आये। आर्टेमिस II के सभी अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर उनका कैप्सूल सुरक्षित रूप से समुद्र की सतह पर उतरा। नासा का यह अभियान इस नाते बहुत ही विशेष रहा कि अपनी पृथ्वी की कुछ ऐसी तस्वीरें डिटेलिंग के साथ सामने आई हैं, जिन्हें अभी तक उसे इस तरह से नहीं देखा गया था। चांद के बेहद करीब जाकर उसकी कक्षा में परिक्रमा करके लौटे इस अभियान के बारे में नासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'आर्टेमिस II का क्रू धरती पर वापस आ गया है, और इसके साथ ही चंद्रमा के चारों ओर उनकी लगभग 10 दिन की यात्रा पूरी हो गई है। इस यात्रा के दौरान वे अंतरिक्ष में इतनी दूर तक गए, जहां तक इंसान पहले कभी नहीं पहुंचा था। अब वे सुरक्षित रूप से हमारे बीच अपने घर वापस आ गए हैं।'

Video - शाह बोले, बंगाल में घुसपैठियों का अतिक्रमण हटाकर UCC लागू करेंगे, युवाओं को रोजगार की व्यवस्था देंगे

चित्र
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के लिए अपना इलेक्शन मेनिफेस्टो जारी किया। इसे भाजपा ने संकल्प पत्र के नाम से राज्य के मतदाताओं के सामने रखा है।  पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में मीडिया के सामने संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदुओं को सामने रखते हुए राज्य की जनता से पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा करने का भरोसा दिया।  उन्होंने कहा कि 200 दिन के अंदर घुसपैठियों का अतिक्रमण हटाएंगे। ऐसा भाजपा ने असम में करके दिखाया भी है। राज्य में UCC भी लागू होगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल में महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने से संबंधित विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही यह भरोसा भी दिया कि सरकार बनने पर उनकी हर तरह से मदद की जाएगी।

Video - नीतीश का यह हाल! संजय झा की भूमिका पर उठ रहे सवाल

चित्र
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के पद की शपथ लेने के बाद से सियासी  सरगर्मी बहुत तेज हो गई है। नीतीश के चाहने वाले और बीते दो दशक से राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी भूमिका को पसंद करने वाले तमाम लोग अपने सीएम की इस दशा को लेकर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं?  जनता दल यूनाइटेड के नीतीश कुमार अभी अध्यक्ष हैं, पर उन्होंने काफी समय से संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दे रखी है। संजय झा मुख्य रूप से दिल्ली और राज्य के बीच तालमेल बिठाने का काम करते हैं। उनकी केंद्र सरकार के मंत्रियों से लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक प्रभावी पकड़ है। नीतीश कुमार ने अपने एक और करीबी ललन सिंह को भी राज्यसभा में भेज कर मोदी सरकार में मंत्री बनवा रखा है।  बिहार की राजनीति को समझने वाले और जनता दल यूनाइटेड के तमाम नेता संजय झा और ललन सिंह की राजनीति को करीब से जानते हैं। बीते कुछ समय से नीतीश पर दबाव की राजनीति के पीछे पार्टी के इन दोनों नेताओं की भूमिका...

Video - नीतीश ने दिल्ली की तरफ बढ़ाया कदम, राज्यसभा सांसद की शपथ ली

चित्र
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने की मंशा के साथ दिल्ली की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली पहुंचकर राज्यसभा सांसद की शपथ ली। उपराष्ट्रपति ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के शपथ लेने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्र सरकार में मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मोदी सरकार में मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे।  मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा पिछले साल बिहार के विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया था। 75 वर्षीय नीतीश कुमार ने लगातार 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शासन करने का रिकॉर्ड बनाया है। बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने का ऐलान कर चुके नीतीश कुमार पिछले महीने राज्यसभा सांसद चुने गए थे। राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद अब जल्द ही वह बिहार के मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे।

Video - पीएम मोदी ने बंगाल के चुनाव में दी नई गारंटी

चित्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार अभियान के लिए पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी इस राज्य में इस बार अपनी सरकार बनाने के लिए जोर-शोर से लगी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं को एक नई गारंटी दी। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' तो होगा ही, जिन लोगों ने बंगाल को लूटा है, उनका हिसाब भी होगा। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के सामने पिछले कई चुनाव से वाम मोर्चा और कांग्रेस पार्टी प्रभावी चुनावी सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं। राज्य में भाजपा मजबूत विपक्ष के रूप में उभरी है और ममता बनर्जी की सरकार को जोरदार टक्कर दे रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने तीन सीटों से छलांग लगाते हुए 77 सीटों को जीतने में कामयाबी पायी थी।

Video - असम में रिकार्ड मतदान, हिमंता ने पूजा कर परिवार संग डाला वोट

चित्र
नई दिल्ली। असम विधानसभा की सभी सीटों के लिए गुरुवार को वोट डाले गए। इस बार के विधानसभा चुनाव में पिछली बार के मतदान का रिकॉर्ड टूटता दिखा। नौ अप्रैल की शाम 5 बजे तक 84.42 फीसदी मतदान हो चुका था। मतदान की शुरुआत के साथ राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने परिवार सहित मां कामाख्या की पूजा की और फिर जाकर वोट डाला। चुनाव के दौरान अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंता बिस्वा सरमा विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी पर लगातार आक्रामक बने रहे। इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने हमला किया। इस मामले में असम में केस दर्ज होने के बाद राज्य की पुलिस पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास तक पहुंची, पर वह नहीं मिले। इस बीच पवन खेड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।

Video - सीएम योगी की चुटकी पर खिलखिला उठे मालिनी-अवनीश

चित्र
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी और अन्य सुप्रसिद्ध कलाकारों के सम्मान कार्यक्रम के दौरान जब अपने सलाहकार अवनीश अवस्थी की चुटकी ली तो पति-पत्नी (मालिनी-अवनीश) ही नहीं, सभागार में मौजूद सभी लोग खिलखिला उठे। मुख्यमंत्री योगी राजधानी में गुरुवार को आकाशवाणी लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इस सम्मान समारोह को लेकर मालिनी अवस्थी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बचपन में एक ही सपना था, "बस,रेडियो में मेरी आवाज सुनाई दे"।कल आकाशवाणी लखनऊ के स्थापना दिवस पर जब मंच से नाम पुकारा गया तो 10 वर्ष की आयु में बालजगत से शुरू हुई @AkashvaniAIR की यात्रा मेरी आंखों के सामने से घूम गई। आकाशवाणी का, आकाशवाणी लखनऊ का मेरे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। कल आकाशवाणी लखनऊ के स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय @myogiadityanath जी के हाथों सम्मान मिला, @prasarbharati के महानिदेशक @GauravDwivedi95 जी की उपस्थिति में आकाशवाणी की अनन्य सेवा करने वाली विभूतियों के साथ मिला, यह सम्मान म...

Video - कांग्रेस ने IAS से इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही के लिए उठायी आवाज

चित्र
लखनऊ/नई दिल्ली। यूपी में 2023 बैच के IAS अफसर रिंकू सिंह राही के मामले में कांग्रेस ने आवाज उठाई है। कांग्रेस पार्टी ने देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मांग की है कि रिंकू सिंह राही का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाए, बल्कि उनके जैसे ईमानदार अफसर को रिवॉर्ड दिया जाए। पीसीएस से IAS में प्रमोट हुए रिंकू सिंह राही ने हाल ही में ये कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि उनको लंबे समय से न पोस्टिंग दी जा रही है और न ही कोई काम दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें संबद्ध कर रखा है। अपने विस्तृत पत्र में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और 'संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम' चल रहा है। कांग्रेस SC विभाग के चेयरमैन एडवोकेट राजेंद्र पाल ने गुरुवार को मीडिया के सामने इस मुद्दे पर बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं देश की राष्ट्रपति जी से मांग करता हूं कि IAS रिंकू सिंह राही जी का टेक्निकल इस्तीफा स्वीकार न किया जाए। इसके साथ ही यूपी सरकार को ये निर्देश दिया जाए कि IAS रिंकू जी को काम दिया जाए। वहीं, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांग करता हूं कि जि...

Video - अमेरिका : 53 साल बाद नासा ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजा

चित्र
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के नाम एक और नई उपलब्धि दर्ज हो गई है। नासा (NASA) ने आर्टेमिस II मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कर दी है। इस अभियान के तहत नासा ने 53 वर्षों बाद चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की यात्रा पर भेजा है।  फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 3 बजकर 54 मिनट पर SLS यानी स्पेस लॉन्च सिस्टम ने उड़ान भरी। नासा का आर्टेमिस 2 मिशन मिशन 10 दिन की इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा करेगा। यह मिशन आगे चलकर इंसानों की चंद्रमा पर वापसी और वहां लंबे समय तक रहने की तैयारी का अहम हिस्सा है।  राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन (National Aeronautics and Space Administration) अमेरिकी संघीय सरकार की एक स्वतंत्र एजेंसी है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और वैमानिकी और अंतरिक्ष अन्वेषण में अनुसंधान के लिए जिम्मेदार है।

Video - अयोध्या में राम जन्मभूमि में हनुमान मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण

चित्र
अयोध्या। श्री हनुमत जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में परकोटे के दक्षिणी भुजा के मध्य स्थित श्री हनुमान मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार और बाद में संगठन प्रमुख रहे सर्वश्री जयभान सिंह पवैया, प्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र जैन और नीरज दोनेरिया ने संतों, न्यास के पदाधिकारियों और प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। शिखर पर 19 फिट 7 इंच ऊंचे दंड पर आरोहित ध्वज 9 फिट 3 इंच लंबा और 4 फिट 7 इंच चौड़ा है। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के पावन दिन पर आज प्रभु श्री रामलला सरकार तथा श्री हनुमान जी महाराज के दिव्य दर्शन हेतु श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

Video - हनुमानजी का जन्मोत्सव और भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मनाया

चित्र
लखनऊ। श्री हनुमानजी महाराज के जन्मोत्सव और भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस पर गुरुवार को सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन राजधानी के जवाहर भवन स्थित चित्रेश्वर महादेव मंदिर में  किया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बजरंगबली के जन्मोत्सव को विधि विधान से मनाने के साथ भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस को भी श्रद्धापूर्वक मनाया। सभी ने हवन पूजन में भागीदारी की। बाद में आरती कर प्रसाद आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन JB चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट और सह आयोजक भगवान चित्रगुप्त कथा समिति रही। कार्यक्रम के आयोजन में बलदाऊ जी श्रीवास्तव, दिलीप यशवर्धन, दीपक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव और कंचन श्रीवास्तव सहित समाज के लोग बड़ी सख्या में शामिल हुए। पदाधिकारी हुए सम्मानित  इस अवसर पर वहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान Income Tax Bar Association AND Salea tax Bar Association, Lucknow के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें Adv Manoj Lal President ITBA, Adv Manish Ranjan  Secretary ITBA और Adv Prabhat Srivastava Executive member...

Video - अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने का बताया 'शॉर्टकट'

चित्र
शाह ने कहा 15 दिन तक रहूंगा पश्चिम बंगाल में, भय मुक्त होकर डालें वोट केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने TMC को बंगाल की खाड़ी में फेंकने का किया आह्वान भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से पर्चा भरा  नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव को जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनाव जीतने का 'शॉर्टकट' भी बताया। अमित शाह गुरुवार को पश्चिम बंगाल में थे। जहां वह पार्टी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के नामांकन में शामिल हुए। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने टीएमसी को जड़ से खोद कर बंगाल की खाड़ी में फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि इस चुनाव में वह 15 दिन तक पश्चिम बंगाल में ही रहेंगे। अमित शाह ने कहा कि इस बार ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में तो हारेंगी ही, वह भवानीपुर में भी हारेंगी। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर हराया था। बाद में ममता बनर...

Video - ओवैसी 2029 का लोस चुनाव भी हुमायूं कबीर के साथ लड़ेंगे

चित्र
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सदर असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को पश्चिम बंगाल में थे। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले गठित आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के साथ एक रैली को संबोधित किया। दोनों दल मिलकर यहां विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। रैली में ओवैसी ने ऐलान किया कि सन 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी हुमायूं कबीर के दल के साथ गठबंधन करके लड़ेगी।  उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर भी जोरदार हमले किये। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में दोनों दलों की संयुक्त रैली का आयोजन किया गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC से हुमायूं कबीर भरतपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। कुछ महीने पहले हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया था। TMC ने उन्हें पिछले साल 22 दिसंबर को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसी के बाद उन्होंने अपनी क्षेत्रीय पार्टी AJUP बनायी। उन्होंने बाबरी मस्जिद की नींव डालने के साथ खुलकर ममता बनर्जी का विरोध करना श...

Video - पीएम मोदी ने दिखाई असम की संस्कृति, आस्था और परंपरा की झलक

चित्र
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम के अलावा पुडुचेरी में भी चुनाव हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सभी चुनाव वाले क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के लिए दमखम के साथ चुनाव प्रचार अभियान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भारी व्यस्तताओं के बीच भी भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार अभियान में मतदाताओं को आकर्षित करने और उनकी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देने के लिए हर संभव तरीके से साधने में लगे हुए हैं।  प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला और उसमें चंद लाइनों के साथ अपनी बात कही। उन्होंने लिखा, 'डिब्रूगढ़ के चाय बागान में महिलाओं ने जगत जननी मां को समर्पित एक गीत गाया। यह देखकर आश्चर्य होता है कि वे अपनी संस्कृति और जड़ों से कितनी गहराई से जुड़ी हुई हैं।' डिब्रूगढ़, असम राज्य का एक जिला है यहां चाय बागानों में महिला और पुरुष अपने रोजी-रोजगार के लिए काम करते हैं। हाल ही में इनके बीच अपनी मौजूदगी वाले एक वीडियो को प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर यह जानकारी दी है।

Video - राहुल को जब मिल गए 'यमराज'

चित्र
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए अभी राज्य में विभिन्न स्थानों पर रैली और सभा कर रहे हैं। राहुल पब्लिक प्लेस में भी जाकर लोगों से मिल रहे हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात बस में 'यमराज' से हो गई। जिसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर किया। राहुल ने लिखा, 'कल केरल के बालुस्सेरी में मेरी मुलाकात यमराज से बस में हुई। दुर्भाग्य से, मुझे या अन्य यूडीएफ नेताओं को देखकर वे कुछ खास खुश नहीं थे।' राहुल ने कहा कि यूडीएफ की ओमन चांडी स्वास्थ्य बीमा योजना हर परिवार को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है - इससे यमराज की नौकरी चली जाएगी, लेकिन हम जल्द ही उनके लिए कोई और काम ढूंढ लेंगे।  उन्होंने कहा कि हमारा मिशन सीधा-सादा है। केरल में किसी भी परिवार को कभी भी चिकित्सा संकट का आर्थिक बोझ न उठाना पड़े। 25 लाख रुपये के कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बीमारी कभी भी किसी परिवार की गरिमा, उनकी बचत या उनके भविष्य को न छीन ले। स्वास्थ्य सेवा एक अधिकार है और यूडीएफ इसे हर केरलवासी के लिए हकीकत बनाने के लिए...

Video - प्रियंका बोलीं, माफिया और सिंडिकेट चला रहे हैं असम को

चित्र
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को असम में थीं। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शासन वाली व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की तीखी आलोचना की। प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि असम को आज माफिया और सिंडिकेट चला रहे हैं। यहां छोटे से छोटा बिजनेस करने के लिए पैसा देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार के लोग जनता को धमकाते हैं कि हमारी रैलियों में जाओ, नहीं तो स्कीम से नाम काट दिया जाएगा। प्रियंका ने कहा, 'सच ये है- असम की सरकार भय और डर के दम पर चल रही है।'