Video - बिहार में भाजपा के लिए ऐतिहासिक पल, सम्राट चौधरी CM बने

पटना/नई दिल्ली। हिन्दी बेल्ट के महत्वपूर्ण राज्य बिहार में बुधवार को पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बना। नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लोक भवन में उन्हें राज्यपाल ने शपथ ग्रहण कराया। इस ऐतिहासिक मौके  पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री का पद संभालने की शुभकामनाएं दीं। 

भाजपा के ऐतिहासिक पल के साक्षी बने नेता-कार्यकर्ता 

जनसंघ के बाद 6 अप्रैल 1980 को बनी भाजपा के इस अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने के लिए बिहार में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के अलावा एकमात्र बड़ा चेहरा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा ही रहे। बिहार के अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं की भी यहां मौजूदगी रही।

नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और 15 अप्रैल को बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया। पिछले साल के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 89 और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के 85 विधायक जीते थे। इसके अलावा एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, जीतन राम मांझी की पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के इन सभी दलों की सरकार का कार्यकाल नवंबर 2030 तक है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है