Video - अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने का बताया 'शॉर्टकट'

  • शाह ने कहा 15 दिन तक रहूंगा पश्चिम बंगाल में, भय मुक्त होकर डालें वोट
  • केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने TMC को बंगाल की खाड़ी में फेंकने का किया आह्वान
  • भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से पर्चा भरा 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव को जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनाव जीतने का 'शॉर्टकट' भी बताया।

अमित शाह गुरुवार को पश्चिम बंगाल में थे। जहां वह पार्टी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के नामांकन में शामिल हुए। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने टीएमसी को जड़ से खोद कर बंगाल की खाड़ी में फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि इस चुनाव में वह 15 दिन तक पश्चिम बंगाल में ही रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि इस बार ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में तो हारेंगी ही, वह भवानीपुर में भी हारेंगी। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पिछले विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर हराया था। बाद में ममता बनर्जी उपचुनाव में भवानीपुर सीट से जीत कर विधानसभा पहुंची थीं। ममता की इसी सीट पर भवानीपुर से ही आज सुवेंदु अधिकारी ने पर्चा दाखिल किया है।

अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में ही रहने का भरोसा देते हुए मतदाताओं से कहा कि इस बार भय मुक्त होकर वोटिंग करनी है। इस बार सिर्फ टीएमसी को हराना ही नहीं है, बल्कि उसे जड़ से उखाड़ कर बंगाल की खाड़ी में फेंक देना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है