Video - सीएम योगी की चुटकी पर खिलखिला उठे मालिनी-अवनीश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी और अन्य सुप्रसिद्ध कलाकारों के सम्मान कार्यक्रम के दौरान जब अपने सलाहकार अवनीश अवस्थी की चुटकी ली तो पति-पत्नी (मालिनी-अवनीश) ही नहीं, सभागार में मौजूद सभी लोग खिलखिला उठे। मुख्यमंत्री योगी राजधानी में गुरुवार को आकाशवाणी लखनऊ के 89वें स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।

इस सम्मान समारोह को लेकर मालिनी अवस्थी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बचपन में एक ही सपना था, "बस,रेडियो में मेरी आवाज सुनाई दे"।कल आकाशवाणी लखनऊ के स्थापना दिवस पर जब मंच से नाम पुकारा गया तो 10 वर्ष की आयु में बालजगत से शुरू हुई @AkashvaniAIR की यात्रा मेरी आंखों के सामने से घूम गई। आकाशवाणी का, आकाशवाणी लखनऊ का मेरे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। कल आकाशवाणी लखनऊ के स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय @myogiadityanath जी के हाथों सम्मान मिला, @prasarbharati के महानिदेशक @GauravDwivedi95 जी की उपस्थिति में आकाशवाणी की अनन्य सेवा करने वाली विभूतियों के साथ मिला, यह सम्मान मेरे लिए बहुत ख़ास है। #Akashvani जैसा कुछ नहीं। रेडियो का आज भी विकल्प नहीं है।'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है