Video - अमेरिका : 53 साल बाद नासा ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के नाम एक और नई उपलब्धि दर्ज हो गई है। नासा (NASA) ने आर्टेमिस II मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कर दी है। इस अभियान के तहत नासा ने 53 वर्षों बाद चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की यात्रा पर भेजा है।
फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 3 बजकर 54 मिनट पर SLS यानी स्पेस लॉन्च सिस्टम ने उड़ान भरी। नासा का आर्टेमिस 2 मिशन मिशन 10 दिन की इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा करेगा। यह मिशन आगे चलकर इंसानों की चंद्रमा पर वापसी और वहां लंबे समय तक रहने की तैयारी का अहम हिस्सा है।
राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन (National Aeronautics and Space Administration) अमेरिकी संघीय सरकार की एक स्वतंत्र एजेंसी है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और वैमानिकी और अंतरिक्ष अन्वेषण में अनुसंधान के लिए जिम्मेदार है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें