संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Video - गिरफ्त में आते ही मौलाना के बदले सुर, बिहार से पकड़कर बहराइच लायी यूपी पुलिस

चित्र
  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना के पुलिस की गिरफ्त में आते ही सुर बदल गए। उसे बिहार से गिरफ्तार करके उत्तर प्रदेश पुलिस बहराइच लायी और फिर उस पर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। बिहार के पूर्णिया जिले का निवासी यह मौलाना अब्दुल्ला सालिम कासमी अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आया था। मुख्यमंत्री की मां को लेकर दिए गए इसके विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद इस पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 83 FIR अलग-अलग लोगों ने दर्ज कराईं।  पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस पर कार्रवाई की।इसको गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बिहार भेजी गई। जहां से इसे गिरफ्तार करके उत्तर प्रदेश लाया गया। अपनी गिरफ्तारी के बाद इस मौलाना ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल किया।

नगर पदाधिकारियों व पार्षदों का हुआ सम्मान

चित्र
लखनऊ। नागरिक जागरूक सेवा समिति द्वारा गुलाब वाटिका, महानगर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त नगर पदाधिकारियों एवं पार्षदों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता केके शुक्ला के नेतृत्व और कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा के अध्यक्षता में  संपन्न हुआ। संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश तूफानी ने किया। इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों में जी.डी. शुक्ला (उपाध्यक्ष), घनश्याम अग्रवाल (महामंत्री), सीता नेगी (उपाध्यक्ष), मणिकांत शुक्ला (मीडिया प्रभारी), संकेत मिश्रा (पार्षद), गणेश प्रसाद वर्मा (पूर्व नगर अध्यक्ष, ओबीसी), दीपू जायसवाल (पार्षद), पृथ्वी गुप्ता (पार्षद), संजय चौधरी (प्रदेश प्रवक्ता) एवं वरिष्ठ नेता रमेश तूफानी को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी, श्याम नंदन सिंह, भारत त्रिवेदी, संजू श्रीवास्तव, संजीव तिवारी, कीमती सैनी, हरि बलानी, मनोज बलानी आदि की उपस्थिति रही। आयोजन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राजकुमार सेठ, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, संग...

राहुल बोले, भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही असली चुनौती

चित्र
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केरलम में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि प्रदेश में एलडीएफ व भाजपा के बीच छुपा हुआ गठजोड़ है और दोनों मिलकर यूडीएफ को कमजोर करना चाहते हैं। भाजपा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही असली चुनौती है, इसलिए वह सत्तारूढ़ एलडीएफ के पक्ष में है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से बयान जारी कर राहुल गांधी के केरलम दौरे के संबंध में मीडिया को जानकारी दी गई। केरलम के अडूर, पथानामथिट्टा और कोट्टायम की जनसभाओं में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विपक्षी नेताओं को हमलों, धमकियों और केंद्रीय जांच एजेंसियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सवाल किया कि केरलम के मुख्यमंत्री पर भाजपा का कोई दबाव क्यों नहीं है या एलडीएफ नेताओं से कोई पूछताछ क्यों नहीं हो रही है, जबकि सब जानते हैं कि एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) का नेतृत्व भ्रष्ट है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लेफ्ट फ्रंट के नेताओं द्वारा सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी करने के मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री विजयन के राज में सबरीमाला मंदिर की लूट पर मोदी चु...

Video - वामपंथी आंदोलन और कांग्रेस सरकार की नीतियां आदिवासियों को डराने-दबाने वाली रहीं : शाह

चित्र
नई दिल्ली। लोकसभा में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वामपंथी आंदोलन की भूमिका और कांग्रेस पार्टी की सरकार की नीतियों को लेकर जमकर हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री सोमवार को इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने तथ्यों और तर्कों के साथ माओवादी उग्रवादियों और वामपंथी नीतियों को आदिवासियों को डराने और दबाने वाला करार दिया। इसमें कांग्रेस सरकार के रवैये की भी उन्होंने आलोचना की। वामपंथी उग्रवाद ने विकास को रोका केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि इन्होंने भोले-भाले आदिवासियों को बरगला कर अपनी विचारधारा का अनुयायी बनाया। उन्हें डर था कि यदि ये पढ़-लिख गए, तो हमारे साथ नहीं रहेंगे, इसलिए इन्होंने स्कूल जला दिए। इनके बैंक अकाउंट खुल गए, तो ये हमारे साथ नहीं रहेंगे, इसलिए बैंक भी जला दिए। दवाखाने भी जला दिए और फिर कहा कि विकास वहां पहुंचा ही नहीं। वास्तव में, वामपंथी उग्रवाद ने इन क्षेत्रों में विकास को पहुंचने ही नहीं दिया, जबकि आज मोदी जी के नेतृत्व में विकास वहां पहुंच रहा है।  उन्होंने कहा कि नक्सलवाद की जड़ें गरीबी और विकास से जुड़ी नहीं हैं। मैं 60 के दशक के कु...

Video - मोदी केरलम में तोड़ेंगे Bipolar Politics की जमीन? BJP विधानसभा चुनाव में भी दिखाएगी दम

चित्र
केरल जिसे अब केरलम के नाम से जाना जाता है, क्या इस दक्षिण भारतीय राज्य की सियासत में इस बार कोई बड़ा उलटफेर होने जा रहा है? दरअसल, इस राज्य की सियासत द्विध्रुवीय (Bipolar Politics) रही है। अभी तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और वाम मोर्चे के नेतृत्व वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के बीच मुख्य रूप से चुनावी घमासान होता रहा है। पर, इस बार राज्य की सियासी बयार में भारतीय जनता पार्टी के लिए भी झोंके महसूस किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी दौरों में इसकी झलक दिख रही है। रविवार को ऐसा ही नजारा त्रिशूर में भी दिखा। पलक्कड़ में भी पीएम मोदी के प्रति लोगों की दीवानगी देखी गई। करीब 2 साल पहले त्रिशूर लोकसभा सीट को BJP ने जीता था। पार्टी के प्रत्याशी और मलयालम सिनेमा के एक्शन हीरो गोपी ने त्रिशूर की सात विधानसभा सीटों में से छह में स्पष्ट बहुमत हासिल करके सभी को चौंका दिया था। वह अभी मोदी सरकार में मंत्री हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर के लोकसभा क्षेत्र के तिरुवनंतपुरम के नगर निगम के चुनाव में भी BJP ने शानदार प्रदर्शन करके विरोधी दलों की धड़कनें त...

Video - केरलम में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो के दौरान जोशीला स्वागत

चित्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केरलम राज्य के पलक्कड़ जिले में थे। यहां उन्होंने रोड शो किया और बाद में एक सभा को भी संबोधित किया। रोड शो के दौरान पलक्कड़ में सड़क के दोनों किनारों पर भारी भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने को उत्सुक दिखी। प्रधानमंत्री अपनी कार में से हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार करते रहे। बाद में प्रधानमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर इस बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, केरलम बदलाव का एक स्पष्ट संदेश भेज रहा है। आज की रैली में इतने सारे युवाओं को देखना अद्भुत था।'

Video - दादरी रैली: सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अखिलेश से क्यों कराया शुद्धीकरण !

चित्र
लखनऊ। दादरी की समाजवादी समानता भाईचारा रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का गंगा जल से शुद्धीकरण कराने का बयान चर्चा में है। दरअसल, दादरी रैली के संयोजक और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बिना किसी का नाम नाम लिये कहा कि यहां एक आदमी ने जो किया था। उसके बाद आज इस रैली के होने से पहले अनूप शहर जिसे छोटी काशी कहां जाता है, वहां  रुक्मणी जी का जन्म हुआ था। वहीं मां रुक्मणी और भगवान कृष्ण का विवाह हुआ था। वहीं के रुकमणि कुंड से गंगा जल को मंगाकर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का शुद्धीकरण अखिलेश जी से कराया है।

Video - सपा सरकार ने जेवर एयरपोर्ट की NOC दी थी, PDA सरकार बनाइये युवाओं को नौकरी देंगे : अखिलेश

चित्र
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी चुनावी रैली का आगाज रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दादरी से किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ रैली में आए लोगों से पार्टी की 2027 में सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जेवर एयरपोर्ट के लिए एनओसी दी थी। आप लोग सरकार बनवाइये, युवाओं को नौकरी भी देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी समानता भाईचारा रैली में PDA की एकता पर जोर देते हुए कहा कि बदलाव सिर्फ बात से नहीं आएगा, बल्कि इसके लिए लोगों को मिल बैठकर और अच्छे लोगों को समझाने से आएगा। अखिलेश ने कई मौकों पर भारतीय जनता पार्टी का सीधे नाम लेने से बचते हुए कहा कि ये अहंकारी लोग पीडीए के लोगों को अपमानित करते हैं। दादरी की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुद्दे पर शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों का सीधा जवाब दिया। अखिलेश ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट को NOC दिलाने का काम समाजवादी पार्टी की सरकार में क...

Video - पीएम बोले, नोएडा आने पर डराते थे पहले के मुख्यमंत्री

चित्र
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तत्कालीन CM अखिलेश यादव का नाम लिये बिना उन पर जमकर हमला बोला। नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री यहां नोएडा के लिए आने का कार्यक्रम बनाने पर डराते थे।  उन्होंने कहा कि मुझे याद है। यहां सपा की सरकार थी। मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया। मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वे उस कार्यक्रम में नहीं आए और मुझे भी डराने की लोगों ने कोशिश की कि नोएडा मत जाओ मोदी जी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हो। पर, मैंने कहा इस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका देगा।

रामनवमी पर स्वस्ति वाचन, अष्टमंगल पाठ और शंखनाद के बीच बालेन शाह Nepal के PM बने

चित्र
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाल के 40वें प्रधानमंत्री के रूप में बालेन को शपथ दिलाई राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व पीएम ओली नहीं आये नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश नेपाल को शुक्रवार को अपना नया प्रधानमंत्री मिल गया। पिछले साल जेन जी के आंदोलन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को हटना पड़ा था। केयरटेकर व्यवस्था के नेतृत्व में हुए चुनाव में मिली भारी सफलता के बाद राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने अपनी सरकार बनाई है। रामनवमी के अवसर पर स्वस्ति वाचन, अष्ट मंगल पाठ और शंखनाद के बीच युवा चेहरा बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालेन शाह नई जिम्मेदारी संभालने की शुभकामनाएं दी हैं। काठमांडू के पूर्व मेयर, रैपर और स्ट्रक्चरल इंजीनियर बालेन शाह को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। रामनवमी पर शुभ मुहूर्त में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाल के 40वें प्रधानमंत्री बालेन शाह को राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। इस अवसर पर 7 शंखों से शंखनाद करने के ...

Video - रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक से हुआ अभिषेक

चित्र
लखनऊ। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार 27 मार्च को श्री राम जन्मभूमि में विराजित प्रभु रामलला का सूर्य तिलक से अभिषेक हुआ।  लीला अवतार रामचंद्र जी के जन्म के समय दोपहर 12 बजे सूर्य देव ने अपनी किरणों से प्रभु के बाल रूप रामलला के मस्तक पर अभिषेक किया।  करीब 4 मिनट के इस सूर्य तिलक आयोजन के दौरान वहां हर्षोल्लास के साथ विधि विधान से प्रभु के अवतरण का कार्यक्रम आरती और स्तुति के साथ पूरा किया गया।

Video - योगी की चुटकी पर रवि किशन चिहुंके, सांसदी पर मंडराया खतरा!

चित्र
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कई मौकों पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन से चुहुल करते रहते हैं। हंसी-मजाक के ऐसे प्रसंगों से श्रोता भी आनंदित होते रहे हैं। ऐसा ही एक मौका गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार 25 मार्च को भी दिखा। पर, बात यहां थोड़ी गंभीर भी थी क्योंकि निशाना 'कुर्सी' पर था।  दरअसल, मुख्यमंत्री योगी ने चुटकी लेते हुए रवि किशन की सांसदी पर निशाना लगा दिया। सभा को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री ने यह बात भले ही चुटीले अंदाज में कही लेकिन भविष्य की राजनीतिक तस्वीर की कल्पना से ही रविकिशन के चेहरे का रंग उड़ गया। अब यदि गोरखपुर संसदीय सीट अगले चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी तो रवि किशन को अपने लिए कोई और ठिकाना ढूंढना ही होगा।

यूपी में निवेश के दावों को अखिलेश ने सवालों से घेरा

चित्र
  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा निवेश करने के दावों पर सवाल उठा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे प्रचार और दिखावे के लिए नकली MOU करती है। इस सरकार ने जितने एमओयू किए हैं, उसमें ज्यादातर फर्जी हैं।  समाजवादी पार्टी की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान में यूपी में निवेश करने के बाबत यह आरोप लगाए गए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि एआई की एक कम्पनी 2025 में बनी, उसकी वेबसाइट 2025 की है। 2026 में उससे 25 हजार करोड़ रुपये का एमओयू हो गया। जब कि इसके डायरेक्टर्स की कोई वैल्यू नहीं है, कोई वेल्थ नहीं है। कहां से आकर इतना बड़ा MOU कर लिया। श्री यादव ने कहा कि यूपी में इसके पहले भी ऐसे कई MOU पकड़े गये थे, जिन कम्पनियों के पास कुछ भी नहीं था लेकिन उन्होंने हजारों करोड़ रुपये का एमओयू कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और भाजपाई निवेश का हवा-हवाई दावा करते हैं। जमीन पर कोई निवेश नहीं दिख रहा है। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना कमीशन के कोई काम नहीं हो र...

Video - अखिलेश ने क्यों कहा, आरक्षण की चिंता करने वाले भाजपाई सत्ता छोड़ें

चित्र
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव PDA के मुद्दे पर हमेशा सतर्क रहते हैं। सन 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल को भारी नुकसान पहुंचा कर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 37 लोकसभा सीट जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को ऐसे ही एक मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को मीडिया से कहा कि दलित-पिछड़े वर्ग के तमाम नेता-नेत्रियां जो भाजपा गठबंधन में साझेदार हैं, वे आरक्षण खत्म होने को लेकर बयानबाजी कर रहे या रही हैं। वे भाजपा सत्ता का साथ क्यों नहीं छोड़ देते? इस बाबत समाजवादी पार्टी के X हैंडल पर ट्वीट भी किया गया।  अखिलेश ने कहा, 'आरक्षण की चिंता भी है और भाजपा का साथ भी देना है? ऐसा कैसे चलेगा?' सत्ता की मलाई खाने वाले भाजपा गठबंधन के गुलाम संगी साथियों से PDA की जनता अब भरोसा खो चुकी है।

Video - संजय निषाद का दुख क्यों नहीं हो रहा कम, चुनावी आहट कर रही बेचैन-बेदम!

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन वाली सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का दुख कम नहीं हो रहा है। जब-तब अपने समाज की स्थिति और आरक्षण के मुद्दे को लेकर वह भावुक हो जाते हैं। अब उनकी शिकायत है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उनसे किए गए वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है। निषाद समाज में इससे नाराजगी है। अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना होगा। लोकसभा चुनाव जैसा हाल विधानसभा चुनाव में भी हो सकता है। अब इसे मत्स्य विभाग के मंत्री का दर्द समझा जाए या फिर अगले साल के शुरुआत में होने वाले यूपी के विधानसभा चुनाव से पहले समाज के लोगों को भावनात्मक रूप से आंदोलित-उद्वेलित करके अपने साथ जोड़े रहने की रणनीति माना जाए। 4 साल से योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद को अपने समाज के मुद्दे पर रोते-बिसुरते कभी नहीं देखा गया, बल्कि उनकी कार्यकर्ताओं से अपनी आरती उतरवाते और अपना पैर थाली में रखकर धुलवाने की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया में जरूर वायरल होती रही हैं। बीती 22 मार्च को संजय निषाद को दुनिया ने मंच से रोते हुए भी दे...

Video - शंकराचार्य ने गौ, निर्बल और सनातन की रक्षा के लिए बनायी चतुरंगिणी सेना

चित्र
लखनऊ। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ, निर्बल और सनातन की रक्षा के लिए शंकराचार्य की चतुरंगिणी सेना का गठन किया है। सोमवार को वाराणसी के केदार घाट स्थित श्री विद्या मठ में यह जानकारी देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि अगले 10 महीने में उनके द्वारा गठित 27 सदस्यीय शंकराचार्य चतुरंगिणी सभा पूरे देश में इसे विस्तारित करने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि इसमें 23 मार्च से पंजीकरण आरंभ हो गया है। 'टोको, रोको और ठोको' के सिद्धांत पर सेना कार्य करेगी  उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज के संक्रमण काल में, जब गौ-माता, विद्वान ब्राह्मणों जैसे सनातन धर्म प्रतीकों और निर्बल सनातनियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, तब केवल शास्त्र-चर्चा पर्याप्त नहीं है। भगवान परशुराम के उस अमर संकल्प 'गवां दुःखमपाकर्तुं शस्त्रं जग्राह भार्गवः' को पुनर्जीवित करते हुए, ‘शंकराचार्य चतुरंगिणी’ (शं.च.) के गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ करने की घोषणा की जा रही है। यह सेना विशुद्ध रूप से गौ-ब्राह्मण जैसे धर्म-प्रतीकों की रक्षा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े निर्बल सना...

Video - हिंदू लड़कियों का विवाह मुसलमानों से !

चित्र
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने हिंदू लड़कियों का विवाह मुसलमानों से करवाने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बुरी तरह से नाराजगी जताई है। हाल ही में सामने आए उनके एक बयान से यह बात सामने आई है। जिसमें शंकराचार्य कह रहे हैं कि संघ से जुड़े हुए मुस्लिम मंच का संचालन करने वाले इंद्रेश कुमार ने उनसे यह कहा कि वह अब तक 10 लाख हिंदू लड़कियों का विवाह मुसलमानों में करवा चुके हैं।

Video - 'धुरंधर: द रिवेंज' : आदित्य धर को देखते ही रणवीर सिंह ने दिखाया जोशीला अदाज

चित्र
'धुरंधर : द रिवेंज ' भी अपने पहले पार्ट 'धुरंधर' की तरह ही कामयाबी की तरफ बढ़ती दिख रही है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक आदित्य धर और मूवी में हमजा अली मजारी का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह और जमील जमाली का बेहतरीन किरदार अदा करने वाले कलाकार राकेश बेदी सहित सारे कलाकार जोश में हैं। हाल ही में फिल्म की कामयाबी पर आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों ने आदित्य धर के स्टेज पर पहुंचने के दौरान रणवीर सिंह का जोशीला अंदाज देखा। तीन दिन में ही 501 करोड़ रुपये का कलेक्शन बीती 19 मार्च को रिलीज हुई 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में अब तक कुल 339.27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस मूवी ने वर्ल्ड वाइड अब तक 501.04 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। सभी ने आदित्य धर को सराहा फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' को दर्शकों और आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की कहानी, एक्शन सी...

Video - नवरात्र में मां काली और नवग्रह के दर्शन

चित्र
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शहर के नौरंगाबाद मोहल्ले के पास भोलेनाथ का प्रसिद्ध जंगली नाथ मंदिर स्थित है। यहां अन्य देवी-देवताओं के अलावा परिसर में मां काली का भी मंदिर है। यहां नव ग्रहों की भी स्थापना की गई है। जंगली नाथ मंदिर के पुजारी विष्णु कुमार जी ने बताया कि यहां नौ ग्रहों की स्थापना उनके आपसी मैत्री भाव को ध्यान में रखकर की गई है। नवरात्र में भी माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

Video - बीच सड़क पर हैंडपंप, रोड निर्माण और सरकारी काम

चित्र
लखनऊ। सरकारी काम किस तरह से किए जाते हैं, इसका एक नमूना हाल ही में मिर्जापुर में देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह तमाम विकास के कार्य हो रहे हैं। यहां जिले में एक सड़क बनाई जानी थी।  सड़क के डामरीकरण का कार्य होने के साथ ही इसकी चौड़ाई भी बढ़ाई गई। इंजीनियर, अधिकारी आए काम को देखा-समझा और फिर उसके बाद कार्यदायी संस्था की निगरानी में सड़क बनाने का काम शुरू किया गया। कुछ समय बाद सड़क बन गई, तब यह पता चला की बीच सड़क पर एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है और लोगों का आवागमन भी चालू है। इस मामले को लेकर सवाल उठने लगे कि क्या इसी तरीके से सरकारी काम किया जाना चाहिए? सड़क बनाने से पहले हैंडपंप को वहां से हटाया क्यों नहीं गया?  भारी किरकिरी और फजीहत होते देख कर फिर कर्मचारी लगाए गए। बीच रास्ते से हैंडपंप को हटाया गया और फिर नई सड़क के उस हिस्से को दुरुस्त किया गया।

Video - सपा सांसद ने गीत सुनाकर क्षेत्र की समस्याओं को उठाया

चित्र
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार ने सदन में अपने क्षेत्र की समस्याओं को गीत के जरिये उठाकर सभी का ध्यान इस ओर खींचा। लोकसभा में उनको जब अपनी बात रखने का मौका मिला तो वह गीत सुनाने लगे।  सपा सांसद छोटेलाल खरवार भोजपुरी में अपने इलाके में ट्रेन चलाने का मुद्दा गीत के माध्यम से उठा रहे थे, तब वहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। रेल मंत्री के अलावा रवनीत सिंह बिट्टू ने भी मुस्कुराते हुए उनके इस अंदाज का आनंद लिया। खरवार के गीत गायन के दौरान उनके पीछे की बेंच पर बैठी सांसद प्रिया सरोज भी मुस्कुराती दिखीं। सपा सांसद प्रिया सरोज क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर हैं।

Video - संजू सैमसन को सीएम पिनराई विजयन ने सम्मानित किया

चित्र
टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने-अपने राज्यों में सम्मान पा रहे हैं। उन्हें उनके राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य हस्तियां अपने यहां बुलाकर अभिनंदन कर रहे हैं। ऐसे ही सम्मान से भारतीय क्रिकेट टीम को क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और फाइनल में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से कामयाबी दिलाने वाले संजू सैमसन भी नवाजे जा रहे हैं। संजू सैमसन, केरल जिसे अब केरलम के नाम से जाना जाता है, के निवासी हैं। संजू सोमवार को अपने राज्य के मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन से मुलाकात के बाद अपने X अकाउंट पर तस्वीर भी शेयर की। साथ ही मुख्यमंत्री ने लिखा, 'क्लिफ हाउस में भारत के गर्व और केरल के अपने बेटे संजू सैमसन का कल स्वागत करने का अवसर मिला। केरल के लोगों के गहरे प्यार और खुशी को उनके सामने रखा। आशा है कि उन्हें अपने हाल के उपलब्धियों से ताकत मिले और वे नई ऊंचाइयों को छुएं। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं!'

वासंतिक नवरात्र गुरुवार 19 मार्च से, यह है कलश स्थापना का मुहूर्त

चित्र
  गुरुवार से ही शुरू हो जाएगा  नव संवत्सर इस वर्ष का वासंतिक नवरात्र गुरुवार 19 मार्च से प्रारम्भ होगा। इसी के साथ नव संवत्सर भी शुरू हो जाएगा। शक्ति ज्योतिष केंद्र के संस्थापक निदेशक पण्डित शक्तिधर त्रिपाठी के अनुसार कलश स्थापना प्रात: 06:40 बजे से मध्यान्ह बेला तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में किया जाएगा। वास्तव में, आगामी संवत् 2083 में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का क्षय है। अत: “अत्र प्रतिपदौदयिकी ग्राह्या" के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष अमावस्या, गुरुवार को प्रात: 06:40 बजे प्रतिपदा/परेवा के आरम्भ होते ही कलश स्थापना आदि नव संवत्सर के निमित्त सभी शुभ कार्य प्रारम्भ होंगे। संकल्प आदि कार्यों में “ रौद्र" नामक संवत् प्रयोग होगा। अष्टमी 26 मार्च और नवमी 27 मार्च को  पण्डित शक्तिधर त्रिपाठी के अनुसार पूरे 09 दिनों के नवरात्र में गुरुवार 26 मार्च को अष्टमी और शुक्रवार 27 मार्च को नवमी का व्रत रखा जाएगा। इस संवत्सर के राजा बृहस्पति और मंत्री मंगल हैं। शक्ति ज्योतिष केंद्र लखनऊ की गणना के अनुसार वर्ष के राजा और मंत्री में बहुत मेल न खाना शुभकारी नहीं है।       ...

Video - शंकराचार्य ने मौलाना को ललकारा, बोले- 'योगी की मां मेरी भी मां'

चित्र
लखनऊ। ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध' का शंखनाद कर काशी से लखनऊ तक की यात्रा पर निकले ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मां पर की गई टिप्पणी पर सोमवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। शंकराचार्य ने कहा कि योगी की मां, मेरी भी मां हैं। उन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को उसके मजहब के लोग समझा दें। हाल ही में बिहार के एक मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मां को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। गौ रक्षा आंदोलन के अभियान पर निकले शंकराचार्य ने इसी बाबत उक्त जवाब दिया था। 9 मार्च को उन्नाव से चलकर नैमिषारण्य पहुंचे शंकराचार्य ने वहां एक सभा करने के बाद रात्रि विश्राम किया। शंकराचार्य ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध' यात्रा के साथ 11 मार्च को लखनऊ पहुंच रहे हैं। यह यात्रा 10 मार्च को नैमिषारण्य से चलकर सिधौली और इटौंजा होते हुए शाम को लखनऊ की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद शंकराचार्य 11 मार्च को शीतला अष्टमी के दिन लखनऊ के आशियाना क्षेत्र स्थित कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल पर दोपहर 2:15 बजे पहुंच कर ...

Video - शंकराचार्य ने चंद्र ग्रहण पर गंगा मैया का दर्शन किया

चित्र
  लखनऊ। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार की शाम को गंगा मैया का दर्शन करने के लिए घाट पर पहुंचे। प्रयागराज में माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या पर स्नान करने से रोके गए शंकराचार्य कुछ दिन बाद वहां से काशी आ गए थे। अभी उनका काशी के श्री विद्या मठ में प्रवास चल रहा है।  तीन मार्च को चंद्रग्रहण के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती काशी में घाट पर गंगा मैया का दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने आचमन किया। फिर  श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान भक्त शंकराचार्य को अपने बीच पाकर अभिभूत दिखे। सभी ने महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नेपाल संसदीय चुनाव 2026: क्या गठबंधन सरकार के बन रहे आसार

चित्र
मधुरेन्द्र श्रीवास्तव  नेपाल में पिछले साल जेन-जेड (Gen Z यानी सन 1997 से सन 2012 के बीच में जन्म लेने वाले) के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद बदले हुए राजनीतिक माहौल के बीच अब 5 मार्च 2026 को देश में संसदीय चुनाव होने जा रहे हैं। 4 मार्च को होली के ठीक दूसरे दिन भारत के पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले ये संसदीय चुनाव बेहद अहम हैं। चुनावी परिदृश्य की समझ रखने वालों का कहना है कि फिलहाल कोई पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल करने की स्थिति में नहीं दिख रही है। इसलिए गठबंधन सरकार की संभावना मजबूत है। दरअसल, इन संसदीय चुनाव की नौबत नेपाल में इसलिए आई है कि सितंबर 2025 में Gen Z ने राजनीतिक दलों खासकर सत्ताधारी गठबंधन सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोपों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन करके नाराजगी जताई थी। इन विरोध प्रदर्शनों से वहां की सरकार हिल गई थी। नतीजतन, इन विरोध प्रदर्शनों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को गिरा दिया था। तब सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी, जिसने संसद भंग कर नए चुनावों को मार्च 2026 तक कराने की घोषणा थी। भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से भ...

चंद्र ग्रहण मंगलवार को, जानिए क्या होगा राशियों पर असर

चित्र
फाल्गुन शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा को होने वाला खग्रास चंद्र ग्रहण, मंगलवार 03 मार्च को दिन के 02:14 से प्रारम्भ होकर सायं 06:47 तक रहेगा।  इस ग्रहण का सूतक सुबह 10 बजे से लग जाएगा। भारत में केवल इसका मोक्ष भाग ही दिखाई देगा जो कुछ मिनटों का ही होगा। विभिन्न राशियों के जातकों के लिए शक्ति ज्योतिष केन्द्र के अनुसार यह ग्रहण इस प्रकार प्रभाव देगा - मेष  - चिन्ता  वृष - व्यथा  मिथुन - श्री प्राप्ति  कर्क - क्षति सिंह - घात  कन्या - हानि  तुला - लाभ  वृश्चिक - सुख  धनु - मान हानि  मकर - कष्ट  कुम्भ - कष्ट  मीन - सौख्य  पण्डित शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित राशियों को कष्ट से राहत पाने के लिए श्री राम रक्षा स्तोत्र या श्री विष्णु सहस्र नाम का पाठ करना चाहिए। ग्रहण काल की सावधानियां  1. ग्रहण या सूतक काल में सोना, खाना या पीना नहीं चाहिए। 2. गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ भी काटना, सिलाई आदि वर्जित है। 3. ⁠ग्रहण काल में रखा भोजन ग्रहण के बाद नहीं लिया जाता है। 4. ⁠सभी खाद्य और पेय पदार्थों में ग्रहण से पहले तुलसी के पत्ते अवश्...

Video - यूपी : विधानसभा में धरना देने वाले भाजपा विधायक की डिप्टी सीएम ने की जमकर तारीफ

चित्र
लखनऊ। अपनी ही सरकार के खिलाफ सन 2019 में यूपी विधानसभा में धरना देने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर फिर सुर्खियों में हैं। बीती 28 फरवरी को योगी सरकार में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लोनी सीट से विधायक नंदकिशोर गुर्जर की जमकर तारीफ की। गाजियाबाद जिले के लोनी में नंदकिशोर गुर्जर ने होली मिलन समारोह का  आयोजन किया था।  डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस कार्यक्रम में नंदकिशोर गुर्जर की पीठ थपथपाते हुए उन्हें अपने इलाके की जनता के लिए हर पल समर्पित रहने वाला विधायक बताया। इस होली मिलन समारोह में बड़ी सख्या में ब्राह्मणों ने भी शिरकत की। नंदकिशोर गुर्जर भाजपा के उन तेज तर्रार विधायकों में हैं, जो खुलकर अपनी बात कहते हैं। यूपी में गोवध किए जाने का मुद्दा भी वह जोर-शोर से उठाते रहते हैं।

Video - शंकराचार्य ने 11 मार्च को लखनऊ में ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध' के शंखनाद की घोषणा की

चित्र
  लखनऊ। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ रक्षा आंदोलन के अगले चरण की घोषणा कर दी है। वाराणसी के श्री विद्या मठ में रविवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध' का शंखनाद किया। शंकराचार्य ने कहा कि वह गौ भक्तों समेत 6 मार्च को काशी से प्रस्थान करेंगे और तय कार्यक्रमों के अनुसार विभिन्न स्थानों से होते हुए 11 मार्च को लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में स्थित कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल से ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध' का शंखनाद करेंगे। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तरफ से इस संबंध में प्रेस रिलीज भी जारी की गई। उन्होंने कहा कि स्वयं को असली हिन्दू के रूप में प्रतिष्ठापित करने या नकली हिन्दू के रूप में ख्यापित होने के लिये आदित्यनाथ योगी जी को दिए गए 40 दिनों के समय में से 30 दिन पूर्ण हो चुके हैं। पूर्व में 11वें दिन और 21वें दिन की गई प्रेस वार्ताओं के माध्यम से उन्हें निरंतर सचेत किया गया था, किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि पिछले 10 दिनों में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है। उन की विदेश यात्रा उनकी शिथिलता का बह...