Video - पीएम मोदी ने बंगाल के चुनाव में दी नई गारंटी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार अभियान के लिए पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी इस राज्य में इस बार अपनी सरकार बनाने के लिए जोर-शोर से लगी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं को एक नई गारंटी दी।

उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास' तो होगा ही, जिन लोगों ने बंगाल को लूटा है, उनका हिसाब भी होगा। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के सामने पिछले कई चुनाव से वाम मोर्चा और कांग्रेस पार्टी प्रभावी चुनावी सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं। राज्य में भाजपा मजबूत विपक्ष के रूप में उभरी है और ममता बनर्जी की सरकार को जोरदार टक्कर दे रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने तीन सीटों से छलांग लगाते हुए 77 सीटों को जीतने में कामयाबी पायी थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है