पीएम मोदी ने रैली स्थल पर बनाया वीडियो, रोड शो करके मांगा वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सिलीगुड़ी में थे। यहां उन्होंने रैली स्थल पर पहुंचने से पहले रोड शो किया। प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच देखकर सड़क के दोनों तरफ खड़े लोग जोश के साथ हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन करते दिखे। प्रधानमंत्री भी उतने ही जोश के साथ सभी का हाथ हिलाकर जवाब देते रहे।
रैली स्थल पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मोबाइल से वहां के नजारे को रिकॉर्ड किया। इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सिलीगुड़ी कॉरिडोर देश, सुरक्षा और समृद्धि का कॉरिडोर है। हम इसे सशक्त करने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। यह प्रोजेक्ट बंगाल और सिक्किम की कनेक्टिविटी, ट्रेड और पर्यटन को बहुत बल देगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी का नाम लेते हुए कहा कि TMC केंद्र सरकार की हर परियोजना में रुकावटें लगाती है। उन्होंने सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें