Video - लेंसकार्ट मामला उठाने वाली नाजिया इलाही को मिली पाकिस्तान से धमकी
हिन्दुस्तान में कॉरपोरेट ऑफिसों मसलन महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस में कथित धर्मांतरण का दबाव डालना और लेंसकार्ट में धार्मिक प्रतीक चिह्नों खासकर हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने व कलावा पहनने से रोकने आदि के बढ़ते मामलों के बीच लेंसकार्ट मामले में हिंदू कर्मचारियों के साथ खड़ी होने वाली नाजिया इलाही खान सुर्खियों में हैं। भारतीय जनता पार्टी की नेता नाजिया इलाही खान ने अपने X अकाउंट पर उन्हें पाकिस्तान से धमकी दिए जाने को लेकर पोस्ट किया है।
नाजिया इलाही खान की पोस्ट के मुताबिक, 'उन्हें मैंने #Lenskart के हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाया।पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन मुझसे इतने नाराज़ हैं कि उन्होंने सुबह-सुबह मुझे जान से मारने की धमकी दी! और उनका दावा है कि मुसलमान जल्द ही भारत को इस्लामी देश बना देंगे।' लेंसकार्ट मामले में नाजिया इलाही खान के शोरूम पर पहुंचकर हिंदू कर्मचारियों को तिलक लगाने और वहां के मैनेजर मोहसिन खान को चेतावनी देने के बाद यह बात साफ हो गई है कि कारपोरेट सेक्टर में उठ रहे ये विवाद अनायास नहीं हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें