Video - बिहार में सरकार गठन के बाद पहली बार जदयू ऑफिस पहुंचे निशांत


पटना/नई दिल्ली। बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड आदि  पार्टियों के सहयोग से बनी नई सरकार के गठन के बाद गुरुवार को पहली बार निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू ऑफिस पहुंचे।

निशांत कुमार के जदयू ऑफिस पहुंचने पर मीडिया ने सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपना बड़ा भाई बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। निशांत कुमार ने कहा कि जदयू को मजबूत करने का काम करूंगा। मुझे उम्मीद है कि एनडीए की सरकार में विकास के और अच्छे काम होंगे। 

पार्टी ऑफिस में निशांत कुमार ने जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने उन सभी के साथ राज्य में पार्टी को और मजबूत करने तथा आधार बढ़ाने के मुद्दों पर भी चर्चा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है