Video - शक्तिपीठ विंध्यवासिनी धाम पहुंचीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी
लखनऊ। मां भगवती के 51 शक्तिपीठों में से एक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्यवासिनी धाम पर दर्शन करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं। यहां उन्हें गर्भगृह में मां की पूजा-आराधना और दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
शिल्पा शेट्टी ने माता रानी की आरती उतारी। उनसे प्रार्थना की और अपने गले से एक माला उतार कर मां विंध्यवासिनी के चरणों में अर्पित किया। दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर को भी देखा और फिर वहां से अपने गंतव्य को रवाना हुईं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें