Video - कांग्रेस ने किया सामाजिक परिवर्तन मैराथन का आयोजन

  • राहुल गांधी ने 'रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' नामक सामाजिक परिवर्तन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ किया

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को नई दिल्ली में 'रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' नामक सामाजिक परिवर्तन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की सोच और हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करना ही भाजपा-आरएसएस का एकमात्र लक्ष्य है, क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि देश के सभी लोगों को एक समान माना जाए।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रेस रिलीज जारी करके इस बारे में जानकारी दी गई। इस मैराथन का आयोजन पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा ओबीसी विभाग के समन्वय से किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महान योगदान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान डॉ. अंबेडकर जी का मुख्य संदेश था। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि संविधान के बिना हमारे देश का मौजूदा स्वरूप संभव नहीं होता।

कांग्रेस के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संविधान की रक्षा करने के साथ उसके संदेश को देश के कोने-कोने तक फैलाना व इसे और अधिक मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा 'रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' मैराथन का आयोजन किया गया है।

इस दौरान अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस नेता के राजू, ममता भूपेश, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, तनुज पुनिया, कर्मवीर बौद्ध और राजकुमार वेरका समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है