Video - असम में रिकार्ड मतदान, हिमंता ने पूजा कर परिवार संग डाला वोट

नई दिल्ली। असम विधानसभा की सभी सीटों के लिए गुरुवार को वोट डाले गए। इस बार के विधानसभा चुनाव में पिछली बार के मतदान का रिकॉर्ड टूटता दिखा। नौ अप्रैल की शाम 5 बजे तक 84.42 फीसदी मतदान हो चुका था। मतदान की शुरुआत के साथ राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने परिवार सहित मां कामाख्या की पूजा की और फिर जाकर वोट डाला।

चुनाव के दौरान अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंता बिस्वा सरमा विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी पर लगातार आक्रामक बने रहे।

इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने हमला किया। इस मामले में असम में केस दर्ज होने के बाद राज्य की पुलिस पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास तक पहुंची, पर वह नहीं मिले। इस बीच पवन खेड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है