Video - अयोध्या में राम जन्मभूमि में हनुमान मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण


अयोध्या। श्री हनुमत जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में परकोटे के दक्षिणी भुजा के मध्य स्थित श्री हनुमान मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया।

बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार और बाद में संगठन प्रमुख रहे सर्वश्री जयभान सिंह पवैया, प्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र जैन और नीरज दोनेरिया ने संतों, न्यास के पदाधिकारियों और प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। शिखर पर 19 फिट 7 इंच ऊंचे दंड पर आरोहित ध्वज 9 फिट 3 इंच लंबा और 4 फिट 7 इंच चौड़ा है।

चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के पावन दिन पर आज प्रभु श्री रामलला सरकार तथा श्री हनुमान जी महाराज के दिव्य दर्शन हेतु श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है