Video - कांग्रेस ने IAS से इस्तीफा देने वाले रिंकू सिंह राही के लिए उठायी आवाज

लखनऊ/नई दिल्ली। यूपी में 2023 बैच के IAS अफसर रिंकू सिंह राही के मामले में कांग्रेस ने आवाज उठाई है। कांग्रेस पार्टी ने देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मांग की है कि रिंकू सिंह राही का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाए, बल्कि उनके जैसे ईमानदार अफसर को रिवॉर्ड दिया जाए।

पीसीएस से IAS में प्रमोट हुए रिंकू सिंह राही ने हाल ही में ये कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि उनको लंबे समय से न पोस्टिंग दी जा रही है और न ही कोई काम दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें संबद्ध कर रखा है। अपने विस्तृत पत्र में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और 'संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम' चल रहा है।

कांग्रेस SC विभाग के चेयरमैन एडवोकेट राजेंद्र पाल ने गुरुवार को मीडिया के सामने इस मुद्दे पर बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं देश की राष्ट्रपति जी से मांग करता हूं कि IAS रिंकू सिंह राही जी का टेक्निकल इस्तीफा स्वीकार न किया जाए। इसके साथ ही यूपी सरकार को ये निर्देश दिया जाए कि IAS रिंकू जी को काम दिया जाए। वहीं, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांग करता हूं कि जिन बच्चों ने The Scheduled Castes and the Scheduled Tribes (Prevention of Atrocities) Act, 1989 को कमजोर करने के खिलाफ आंदोलन किया था, उनके विरुद्ध केस वापस कर लिए जाएं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है