Video - पीएम मोदी ने दिखाई असम की संस्कृति, आस्था और परंपरा की झलक

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम के अलावा पुडुचेरी में भी चुनाव हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सभी चुनाव वाले क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के लिए दमखम के साथ चुनाव प्रचार अभियान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भारी व्यस्तताओं के बीच भी भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार अभियान में मतदाताओं को आकर्षित करने और उनकी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देने के लिए हर संभव तरीके से साधने में लगे हुए हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला और उसमें चंद लाइनों के साथ अपनी बात कही। उन्होंने लिखा, 'डिब्रूगढ़ के चाय बागान में महिलाओं ने जगत जननी मां को समर्पित एक गीत गाया। यह देखकर आश्चर्य होता है कि वे अपनी संस्कृति और जड़ों से कितनी गहराई से जुड़ी हुई हैं।'

डिब्रूगढ़, असम राज्य का एक जिला है यहां चाय बागानों में महिला और पुरुष अपने रोजी-रोजगार के लिए काम करते हैं। हाल ही में इनके बीच अपनी मौजूदगी वाले एक वीडियो को प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर यह जानकारी दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है