Video - राहुल ने बताया, क्यों दर्ज हैं उन पर 36 मुकदमे

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार अभियान के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को कोलकाता में थे। यहां उन्होंने एक पब्लिक मीटिंग के दौरान कहा कि उनके ऊपर पूरे देश भर में 36 मुकदमे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि मेरे ऊपर देशभर में 36 केस हैं, क्योंकि मैं RSS-BJP से लड़ता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मुझसे मेरा सरकारी घर छीन लिया था। मेरी सांसदी रद्द कर दी थी और ED ने मुझसे 55 घंटे पूछताछ की थी।

राहुल ने कहा कि अब सवाल है कि ममता जी पर कितने केस हैं। उनसे ED ने कितने घंटे पूछताछ की? उन्होंने कहा कि पूरा बंगाल जानता है कि TMC के लोगों ने शारदा चिट फंड और रोज वैली चिट फंड घोटाला किया। यहां गुंडा टैक्स लिया जाता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस बाबत जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी जी पर इसलिए हमला नहीं करते, क्योंकि वो जानते हैं कि असली लड़ाई TMC से नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी से है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है