संदेश

Video - बंगाल चुनाव में मोदी, शाह और योगी ने झोंकी ताकत

चित्र
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन 27 अप्रैल सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरफ मोर्चा संभाला तो दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रोड शो करके भाजपा को वोट देने की अपील करते दिखे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी प्रचार अभियान के अंतिम दिन पश्चिम बंगाल में थे। उन्होंने ने भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त होगा। 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है। जिसके लिए 1448 उम्मीदवार मैदान में हैं। इससे पहले विधानसभा की 152 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। मतगणना 4 मई को होगी।

Video - लू चलेगी, बच के रहिए

चित्र
लखनऊ। रिकॉर्ड  तोड़ गर्मी पड़ रही है। बुंदेलखंड के जिले तो तप ही रहे हैं, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज आदि में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने लू से बचने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर में 12 बजे से 4 तक बाहर नहीं निकलें। यदि निकलने की जरूरत पड़े तो तरल पदार्थों का सेवन करें। ORS और पानी व छाछ आदि का सेवन करके निकलें। वैसे 27 अप्रैल तक मौसम ज्यादा गर्म रहेगा। लू की स्थिति रहेगी। इसके बाद थोड़ी बूंदाबांदी होने से तापमान कुछ काम होगा।

Video - राहुल ने बताया, क्यों दर्ज हैं उन पर 36 मुकदमे

चित्र
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार अभियान के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को कोलकाता में थे। यहां उन्होंने एक पब्लिक मीटिंग के दौरान कहा कि उनके ऊपर पूरे देश भर में 36 मुकदमे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे ऊपर देशभर में 36 केस हैं, क्योंकि मैं RSS-BJP से लड़ता हूं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मुझसे मेरा सरकारी घर छीन लिया था। मेरी सांसदी रद्द कर दी थी और ED ने मुझसे 55 घंटे पूछताछ की थी। राहुल ने कहा कि अब सवाल है कि ममता जी पर कितने केस हैं। उनसे ED ने कितने घंटे पूछताछ की? उन्होंने कहा कि पूरा बंगाल जानता है कि TMC के लोगों ने शारदा चिट फंड और रोज वैली चिट फंड घोटाला किया। यहां गुंडा टैक्स लिया जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से इस बाबत जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी जी पर इसलिए हमला नहीं करते, क्योंकि वो जानते हैं कि असली लड़ाई TMC से नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी से है।

Video - शक्तिपीठ विंध्यवासिनी धाम पहुंचीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

चित्र
लखनऊ। मां भगवती के 51 शक्तिपीठों में से एक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विंध्यवासिनी धाम पर दर्शन करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पहुंचीं। यहां उन्हें गर्भगृह में मां की पूजा-आराधना और दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। शिल्पा शेट्टी ने माता रानी की आरती उतारी। उनसे प्रार्थना की और अपने गले से एक माला उतार कर मां विंध्यवासिनी के चरणों में अर्पित किया। दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर को भी देखा और फिर वहां से अपने गंतव्य को रवाना हुईं।

अब लखनऊ से चलेगा खाटू श्याम के दर्शन को 'श्याम रथ'

चित्र
लखनऊ। सरोजिनी नगर विधानसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अब अपने इस क्षेत्र से खाटू श्याम के दर्शन कराने के लिए जल्द ही 'श्याम रथ' चलवाएंगे। अभी यहां के वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या का दर्शन कराने के लिए 'राम रथ' चलाया जा रहा है। सरोजिनी नगर के नटकुर मैदान में बुधवार को भजन संध्या का आयोजन था। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजेश्वर सिंह से इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने लखनऊ से खाटू श्याम यात्रा प्रारंभ करने एवं खाटू श्याम दरबार की स्थापना का आग्रह किया। जिसे डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहर्ष स्वीकार किया।  विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अब सरोजनीनगर के भक्तों के लिए ‘राम रथ’ के बाद ‘श्याम रथ’ की भी तैयारी की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक भक्त खाटू श्याम जी के दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि अभी राम रथ श्रवण यात्रा के माध्यम से सरोजनीनगर परिवार के हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के दर्शन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। साथ ही क्षेत्र में अब तक 220 मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण का कार्य सांस्कृ...

Video - बदरीनाथ धाम के कपाट खुले

चित्र
शंकराचार्य जी के सान्निध्य में बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए  चमोली (उत्तराखंड)। बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इससे पहले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सान्निध्य में वैदिक मंत्रों के साथ द्वार पूजा सम्पन्न हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंदिर समिति के अध्यक्ष भी इस दौरान मौजूद रहे। वैशाख शुक्ल सप्तमी के दिन तय मुहूर्त में प्रातः 6:15 बजे  मंदिर के कपाट खुले। कपाट खुलने से पूर्व द्वारपूजन, पंचांग पूजन के बाद नर पूजा के लिए रावल जी ने जिम्मेदारी सम्हाली। बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर लगातार चौथी बार ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर 2022 को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य पद पर स्वामी जी प्रतिष्ठित हुए थे।  इस अवसर पर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य ने कहा कि मंदिर के कपाट खुलने के बाद सभी सनातन धर्मावलंबी अगले छह माह तक भगवान बदरी विशाल के दर्शन का पुण्य लाभ लेकर अपना जीवन धन्य बना सकते हैं। इस अव...

Video - पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उतरे फाइटर प्लेन

चित्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस पर बुधवार को भारतीय वायु सेवा के फाइटर प्लेन उतरे। सुल्तानपुर में यह रोमांचक दृश्य देखने के दौरान लोगों की भीड़ लग गई। भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास के दौरान इन्हें यहां उतारा गया था। मिराज और राफेल आदि ने यहां पर टच डाउन ही नहीं किया बल्कि इस एक्सप्रेसवे पर उतरकर पुनः उड़ान भरी। इस रोमांचक दृश्य को देखने के दौरान एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ आते-जाते लोग ठहर गए। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त थे। फाइटर प्लेन के उतरने वाले पूरे क्षेत्र में वायु सेना के अफसरों और पुलिस कर्मियों की सख्त निगरानी रही।