Video - बाबा विश्वनाथ का फलों के रस से अभिषेक
लखनऊ। काशी में बाबा विश्वनाथ धाम में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को भगवान श्री विश्वेश्वर का विभिन्न फलों के रसों से श्रद्धा और भक्ति संग अभिषेक किया गया। रसाभिषेक के बाद विधि-विधान से भोलेनाथ का श्रृंगार कर उनकी आरती की गई।
काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से इस बाबत सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार अक्षय तृतीया के इस पावन अवसर व बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए धाम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कार्यरत कार्मिकों के मध्य बेल, नींबू एवं दही से निर्मित शीतल पेय का भी वितरण किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें