Video - ओवैसी 2029 का लोस चुनाव भी हुमायूं कबीर के साथ लड़ेंगे
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सदर असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को पश्चिम बंगाल में थे। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले गठित आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर के साथ एक रैली को संबोधित किया। दोनों दल मिलकर यहां विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। रैली में ओवैसी ने ऐलान किया कि सन 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी हुमायूं कबीर के दल के साथ गठबंधन करके लड़ेगी।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर भी जोरदार हमले किये। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में दोनों दलों की संयुक्त रैली का आयोजन किया गया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC से हुमायूं कबीर भरतपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। कुछ महीने पहले हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया था।
TMC ने उन्हें पिछले साल 22 दिसंबर को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसी के बाद उन्होंने अपनी क्षेत्रीय पार्टी AJUP बनायी। उन्होंने बाबरी मस्जिद की नींव डालने के साथ खुलकर ममता बनर्जी का विरोध करना शुरू कर दिया था। अब ओवैसी ने उन्हीं के साथ चुनावी गठबंधन किया है। ओवैसी ने इस बारे में अपने X हैंडल पर भी जानकारी दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें