Video - बंगाल चुनाव में मोदी, शाह और योगी ने झोंकी ताकत

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन 27 अप्रैल सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक तरफ मोर्चा संभाला तो दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रोड शो करके भाजपा को वोट देने की अपील करते दिखे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी प्रचार अभियान के अंतिम दिन पश्चिम बंगाल में थे। उन्होंने ने भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त होगा। 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है। जिसके लिए 1448 उम्मीदवार मैदान में हैं। इससे पहले विधानसभा की 152 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। मतगणना 4 मई को होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है