Video - नीतीश का यह हाल! संजय झा की भूमिका पर उठ रहे सवाल

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के पद की शपथ लेने के बाद से सियासी  सरगर्मी बहुत तेज हो गई है। नीतीश के चाहने वाले और बीते दो दशक से राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी भूमिका को पसंद करने वाले तमाम लोग अपने सीएम की इस दशा को लेकर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं? 

जनता दल यूनाइटेड के नीतीश कुमार अभी अध्यक्ष हैं, पर उन्होंने काफी समय से संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दे रखी है। संजय झा मुख्य रूप से दिल्ली और राज्य के बीच तालमेल बिठाने का काम करते हैं। उनकी केंद्र सरकार के मंत्रियों से लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक प्रभावी पकड़ है। नीतीश कुमार ने अपने एक और करीबी ललन सिंह को भी राज्यसभा में भेज कर मोदी सरकार में मंत्री बनवा रखा है। 

बिहार की राजनीति को समझने वाले और जनता दल यूनाइटेड के तमाम नेता संजय झा और ललन सिंह की राजनीति को करीब से जानते हैं। बीते कुछ समय से नीतीश पर दबाव की राजनीति के पीछे पार्टी के इन दोनों नेताओं की भूमिका को लेकर बराबर चर्चा होती रही है।

और अब तो संजय झा को लेकर मीडिया भी विपक्ष के नेताओं से सीधा सवाल करने लगा है। यह अलग बात है कि जब राज्य के इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम पर नेता विपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव से सवाल किया गया, तो उन्होंने इसका सीधा जवाब न देकर नीतीश के साथ सार्वजनिक रूप से की जाने वाली हरकतों का जिक्र कर बात आगे बढ़ा दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है