Video - पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उतरे फाइटर प्लेन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस पर बुधवार को भारतीय वायु सेवा के फाइटर प्लेन उतरे। सुल्तानपुर में यह रोमांचक दृश्य देखने के दौरान लोगों की भीड़ लग गई। भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास के दौरान इन्हें यहां उतारा गया था।
मिराज और राफेल आदि ने यहां पर टच डाउन ही नहीं किया बल्कि इस एक्सप्रेसवे पर उतरकर पुनः उड़ान भरी। इस रोमांचक दृश्य को देखने के दौरान एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ आते-जाते लोग ठहर गए। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त थे। फाइटर प्लेन के उतरने वाले पूरे क्षेत्र में वायु सेना के अफसरों और पुलिस कर्मियों की सख्त निगरानी रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें