Video - नीतीश ने दिल्ली की तरफ बढ़ाया कदम, राज्यसभा सांसद की शपथ ली

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होने की मंशा के साथ दिल्ली की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली पहुंचकर राज्यसभा सांसद की शपथ ली। उपराष्ट्रपति ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के शपथ लेने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्र सरकार में मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मोदी सरकार में मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

पिछले साल बिहार के विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया था। 75 वर्षीय नीतीश कुमार ने लगातार 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शासन करने का रिकॉर्ड बनाया है। बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने का ऐलान कर चुके नीतीश कुमार पिछले महीने राज्यसभा सांसद चुने गए थे। राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद अब जल्द ही वह बिहार के मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है