अब लखनऊ से चलेगा खाटू श्याम के दर्शन को 'श्याम रथ'
सरोजिनी नगर के नटकुर मैदान में बुधवार को भजन संध्या का आयोजन था। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राजेश्वर सिंह से इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने लखनऊ से खाटू श्याम यात्रा प्रारंभ करने एवं खाटू श्याम दरबार की स्थापना का आग्रह किया। जिसे डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहर्ष स्वीकार किया।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अब सरोजनीनगर के भक्तों के लिए ‘राम रथ’ के बाद ‘श्याम रथ’ की भी तैयारी की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक भक्त खाटू श्याम जी के दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने बताया कि अभी राम रथ श्रवण यात्रा के माध्यम से सरोजनीनगर परिवार के हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के दर्शन कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। साथ ही क्षेत्र में अब तक 220 मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण का कार्य सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बन चुका है।
नटकुर मैदान में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें