Video - सांप से बचाएगी 'किसान मित्र छड़ी', Swaraj Code मशीन करेगी चार काम
नई दिल्ली। खेती-किसानी के दौरान रात में अपने खेत में फसल में पानी लगाने और निगरानी आदि कार्य के लिए जाने वाले किसानों को सांप और जहरीले जानवरों से बचाने के लिए सोलर टॉर्च युक्त 'किसान मित्र छड़ी' बनाई गई है।
मध्य प्रदेश के रायसेन में चल रहे तीन दिवसीय उन्नत कृषि मेला का दूसरे दिन रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन सबकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे नवाचार यह साबित करते हैं कि अब खेती में तकनीक और संवेदनशीलता दोनों साथ-साथ चल रही हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि हमारे किसान साथियों को रात के समय खेतों में पानी देते हुए कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर जहरीले जीवों जैसे सांप का डर हमेशा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए किसान मित्र छड़ी तैयार की गई है। यह छड़ी सांप सहित अन्य जहरीली जानवरों से सतर्क करती है। इसमें कंपन्न होता है और सोलर टॉर्च भी लगी हुई है।
Swaraj Code मशीन
रायसेन कृषि मेले में तरह-तरह की मशीनें आई हैं। उसमें से एक 'Swaraj Code' है। यह मशीन बागवानी की फसलों में निराई व गुड़ाई का काम करने के साथ दवाई के छिड़काव का काम भी करती है। यह रीपर का काम भी करती है। इसको आसानी से खेत में जहां पौधे लगे हैं, उनके बीच में से निकाला जा सकता है। इधर और उधर, दोनों तरफ पौधे सुरक्षित रहते हैं और निंदाई-गुड़ाई भी हो जाती है, दवा का छिड़काव भी हो जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें