Video - हनुमानजी का जन्मोत्सव और भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस मनाया
लखनऊ। श्री हनुमानजी महाराज के जन्मोत्सव और भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस पर गुरुवार को सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन राजधानी के जवाहर भवन स्थित चित्रेश्वर महादेव मंदिर में किया गया।
इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बजरंगबली के जन्मोत्सव को विधि विधान से मनाने के साथ भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस को भी श्रद्धापूर्वक मनाया। सभी ने हवन पूजन में भागीदारी की। बाद में आरती कर प्रसाद आदि का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन JB चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट और सह आयोजक भगवान चित्रगुप्त कथा समिति रही। कार्यक्रम के आयोजन में बलदाऊ जी श्रीवास्तव, दिलीप यशवर्धन, दीपक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव और कंचन श्रीवास्तव सहित समाज के लोग बड़ी सख्या में शामिल हुए।
पदाधिकारी हुए सम्मानित
इस अवसर पर वहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान Income Tax Bar Association AND Salea tax Bar Association, Lucknow के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें Adv Manoj Lal President ITBA, Adv Manish Ranjan Secretary ITBA और Adv Prabhat Srivastava Executive member ITBA के अलावा Adv Ramesh Srivastava Secretary STBA व Adv Akhilesh Srivastava Vice President STBA शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें