Video - शाह बोले, बंगाल में घुसपैठियों का अतिक्रमण हटाकर UCC लागू करेंगे, युवाओं को रोजगार की व्यवस्था देंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के लिए अपना इलेक्शन मेनिफेस्टो जारी किया। इसे भाजपा ने संकल्प पत्र के नाम से राज्य के मतदाताओं के सामने रखा है। 

पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में मीडिया के सामने संकल्प पत्र के प्रमुख बिंदुओं को सामने रखते हुए राज्य की जनता से पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा करने का भरोसा दिया। 

उन्होंने कहा कि 200 दिन के अंदर घुसपैठियों का अतिक्रमण हटाएंगे। ऐसा भाजपा ने असम में करके दिखाया भी है। राज्य में UCC भी लागू होगा।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने से संबंधित विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। साथ ही यह भरोसा भी दिया कि सरकार बनने पर उनकी हर तरह से मदद की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है