Video - राहुल को जब मिल गए 'यमराज'
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए अभी राज्य में विभिन्न स्थानों पर रैली और सभा कर रहे हैं। राहुल पब्लिक प्लेस में भी जाकर लोगों से मिल रहे हैं।
ऐसे ही एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात बस में 'यमराज' से हो गई। जिसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर किया। राहुल ने लिखा, 'कल केरल के बालुस्सेरी में मेरी मुलाकात यमराज से बस में हुई। दुर्भाग्य से, मुझे या अन्य यूडीएफ नेताओं को देखकर वे कुछ खास खुश नहीं थे।'
राहुल ने कहा कि यूडीएफ की ओमन चांडी स्वास्थ्य बीमा योजना हर परिवार को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है - इससे यमराज की नौकरी चली जाएगी, लेकिन हम जल्द ही उनके लिए कोई और काम ढूंढ लेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा मिशन सीधा-सादा है। केरल में किसी भी परिवार को कभी भी चिकित्सा संकट का आर्थिक बोझ न उठाना पड़े। 25 लाख रुपये के कवरेज के साथ, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बीमारी कभी भी किसी परिवार की गरिमा, उनकी बचत या उनके भविष्य को न छीन ले। स्वास्थ्य सेवा एक अधिकार है और यूडीएफ इसे हर केरलवासी के लिए हकीकत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें