Video - पीके ने CM सम्राट चौधरी से किया सवाल, 'अब तो बता दो'
पटना/नई दिल्ली। जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर (PK) ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी से सवाल किया। मीडिया से बात करते हुए पीके ने कहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अब सभी को यह बता देना चाहिए कि उन्होंने दसवीं की परीक्षा कब पास की थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अब यह बता देना चाहिए कि उन्होंने दसवीं कक्षा किस सन में पास किया था। यदि नहीं किया था तो यही बता दें और कह दें की गलती हो गई। प्रशांत किशोर ने कहा कि वैसे भी जब वह काम करेंगे तो उनकी विद्वता सबके सामने आ ही जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें