Video - किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का मास्टरमाइंड रोहित तिवारी पहले था वार्ड बॉय

लखनऊ। किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट के केस में पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। इनमें एक ऐसी रही जिसे जानकर सभी दंग रह गए। इस रैकेट का मास्टरमाइंड रोहित तिवारी कभी एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट और फिर उसके बाद दूसरे अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी कर चुका है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बिलग्राम का रहने वाला रोहित तिवारी मात्र इंटर पास है। नौकरी की तलाश में अपने शुरुआती दिनों में इधर-उधर प्रयास करता रहा। इसी दौरान एक अस्पताल के संचालक से उसका संपर्क हुआ और वह वहां रिसेप्शनिस्ट का काम देखने लगा। बाद में उस अस्पताल संचालक के दूसरे डॉक्टर दोस्त की क्लीनिक में उसने वार्ड बॉय की नौकरी की। 

धीरे-धीरे उसने मेडिकल फील्ड की जरूरत को देखा और समझा। इसके बाद मेरठ-गाजियाबाद के रास्ते उसने अपना किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट खड़ा करके करोड़ों रुपए कमाये। वह खुद को बतौर डॉक्टर इंट्रोड्यूस करता था। उससे किडनी लेने वालों में विदेश के मरीजों की भी जानकारी कानपुर पुलिस को मिली है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है