Video - महाकुंभ में वायरल हुईं हर्षा रिछारिया पिंडदान कर संन्यासी बनीं
पिछले साल प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने रविवार को उज्जैन में संन्यासी जीवन अपना लिया। हर्षा रिछारिया ने बाकायदा अपना पिंडदान और तर्पण किया। समस्त धार्मिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें नया नाम हर्षानंद गिरी दिया गया है।
सन 2025 में प्रयागराज महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में दिखने के बाद बतौर साध्वी वह काफी वायरल हुई थीं। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एंकर रही हैं। 19 अप्रैल को उन्होंने उज्जैन में औपचारिक रूप से संन्यास लेकर संन्यासी जीवन में प्रवेश किया। हर्षा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं।
जनवरी 2025 में महाकुंभ के दौरान वे सोशल मीडिया पर अपनी 'साध्वी' वाली तस्वीरों के चलते रातों-रात मशहूर हो गई थीं। जिसे लेकर विवाद भी हुआ था कि क्या वे वास्तव में साध्वी हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने सुमनानंद जी महाराज से दीक्षा लेकर उज्जैन में संन्यास धारण किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें