Video - प्रियंका बोलीं, माफिया और सिंडिकेट चला रहे हैं असम को

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को असम में थीं। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शासन वाली व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की तीखी आलोचना की।

प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि असम को आज माफिया और सिंडिकेट चला रहे हैं। यहां छोटे से छोटा बिजनेस करने के लिए पैसा देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार के लोग जनता को धमकाते हैं कि हमारी रैलियों में जाओ, नहीं तो स्कीम से नाम काट दिया जाएगा। प्रियंका ने कहा, 'सच ये है- असम की सरकार भय और डर के दम पर चल रही है।'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है