Video - पीएम बोले, नोएडा आने पर डराते थे पहले के मुख्यमंत्री
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तत्कालीन CM अखिलेश यादव का नाम लिये बिना उन पर जमकर हमला बोला। नोएडा में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री यहां नोएडा के लिए आने का कार्यक्रम बनाने पर डराते थे।
उन्होंने कहा कि मुझे याद है। यहां सपा की सरकार थी। मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया। मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वे उस कार्यक्रम में नहीं आए और मुझे भी डराने की लोगों ने कोशिश की कि नोएडा मत जाओ मोदी जी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हो। पर, मैंने कहा इस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका देगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें