चंद्र ग्रहण मंगलवार को, जानिए क्या होगा राशियों पर असर


फाल्गुन शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा को होने वाला खग्रास चंद्र ग्रहण, मंगलवार 03 मार्च को दिन के 02:14 से प्रारम्भ होकर सायं 06:47 तक रहेगा। 

इस ग्रहण का सूतक सुबह 10 बजे से लग जाएगा। भारत में केवल इसका मोक्ष भाग ही दिखाई देगा जो कुछ मिनटों का ही होगा।

विभिन्न राशियों के जातकों के लिए शक्ति ज्योतिष केन्द्र के अनुसार यह ग्रहण इस प्रकार प्रभाव देगा -

मेष  - चिन्ता 

वृष - व्यथा 

मिथुन - श्री प्राप्ति 

कर्क - क्षति

सिंह - घात 

कन्या - हानि 

तुला - लाभ 

वृश्चिक - सुख 

धनु - मान हानि 

मकर - कष्ट 

कुम्भ - कष्ट 

मीन - सौख्य 

पण्डित शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित राशियों को कष्ट से राहत पाने के लिए श्री राम रक्षा स्तोत्र या श्री विष्णु सहस्र नाम का पाठ करना चाहिए।

ग्रहण काल की सावधानियां 

1. ग्रहण या सूतक काल में सोना, खाना या पीना नहीं चाहिए।

2. गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ भी काटना, सिलाई आदि वर्जित है।

3. ⁠ग्रहण काल में रखा भोजन ग्रहण के बाद नहीं लिया जाता है।

4. ⁠सभी खाद्य और पेय पदार्थों में ग्रहण से पहले तुलसी के पत्ते अवश्य डाल दें।

          

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है