Video - गिरफ्त में आते ही मौलाना के बदले सुर, बिहार से पकड़कर बहराइच लायी यूपी पुलिस

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना के पुलिस की गिरफ्त में आते ही सुर बदल गए। उसे बिहार से गिरफ्तार करके उत्तर प्रदेश पुलिस बहराइच लायी और फिर उस पर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

बिहार के पूर्णिया जिले का निवासी यह मौलाना अब्दुल्ला सालिम कासमी अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आया था। मुख्यमंत्री की मां को लेकर दिए गए इसके विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद इस पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 83 FIR अलग-अलग लोगों ने दर्ज कराईं। 

पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस पर कार्रवाई की।इसको गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बिहार भेजी गई। जहां से इसे गिरफ्तार करके उत्तर प्रदेश लाया गया। अपनी गिरफ्तारी के बाद इस मौलाना ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है