Video - केरलम में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो के दौरान जोशीला स्वागत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केरलम राज्य के पलक्कड़ जिले में थे। यहां उन्होंने रोड शो किया और बाद में एक सभा को भी संबोधित किया।
रोड शो के दौरान पलक्कड़ में सड़क के दोनों किनारों पर भारी भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने को उत्सुक दिखी। प्रधानमंत्री अपनी कार में से हाथ मिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार करते रहे।
बाद में प्रधानमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर इस बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, केरलम बदलाव का एक स्पष्ट संदेश भेज रहा है। आज की रैली में इतने सारे युवाओं को देखना अद्भुत था।'
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें