Video - शंकराचार्य ने चंद्र ग्रहण पर गंगा मैया का दर्शन किया

 

लखनऊ। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार की शाम को गंगा मैया का दर्शन करने के लिए घाट पर पहुंचे। प्रयागराज में माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या पर स्नान करने से रोके गए शंकराचार्य कुछ दिन बाद वहां से काशी आ गए थे। अभी उनका काशी के श्री विद्या मठ में प्रवास चल रहा है। 

तीन मार्च को चंद्रग्रहण के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती काशी में घाट पर गंगा मैया का दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने आचमन किया। फिर  श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान भक्त शंकराचार्य को अपने बीच पाकर अभिभूत दिखे। सभी ने महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है