Video - संजू सैमसन को सीएम पिनराई विजयन ने सम्मानित किया

टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने-अपने राज्यों में सम्मान पा रहे हैं। उन्हें उनके राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य हस्तियां अपने यहां बुलाकर अभिनंदन कर रहे हैं। ऐसे ही सम्मान से भारतीय क्रिकेट टीम को क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और फाइनल में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से कामयाबी दिलाने वाले संजू सैमसन भी नवाजे जा रहे हैं।

संजू सैमसन, केरल जिसे अब केरलम के नाम से जाना जाता है, के निवासी हैं। संजू सोमवार को अपने राज्य के मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन से मुलाकात के बाद अपने X अकाउंट पर तस्वीर भी शेयर की।

साथ ही मुख्यमंत्री ने लिखा, 'क्लिफ हाउस में भारत के गर्व और केरल के अपने बेटे संजू सैमसन का कल स्वागत करने का अवसर मिला। केरल के लोगों के गहरे प्यार और खुशी को उनके सामने रखा। आशा है कि उन्हें अपने हाल के उपलब्धियों से ताकत मिले और वे नई ऊंचाइयों को छुएं। उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं!'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है