Video - नवरात्र में मां काली और नवग्रह के दर्शन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शहर के नौरंगाबाद मोहल्ले के पास भोलेनाथ का प्रसिद्ध जंगली नाथ मंदिर स्थित है। यहां अन्य देवी-देवताओं के अलावा परिसर में मां काली का भी मंदिर है। यहां नव ग्रहों की भी स्थापना की गई है।
जंगली नाथ मंदिर के पुजारी विष्णु कुमार जी ने बताया कि यहां नौ ग्रहों की स्थापना उनके आपसी मैत्री भाव को ध्यान में रखकर की गई है। नवरात्र में भी माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें