Video - सपा सरकार ने जेवर एयरपोर्ट की NOC दी थी, PDA सरकार बनाइये युवाओं को नौकरी देंगे : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी चुनावी रैली का आगाज रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दादरी से किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ रैली में आए लोगों से पार्टी की 2027 में सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जेवर एयरपोर्ट के लिए एनओसी दी थी। आप लोग सरकार बनवाइये, युवाओं को नौकरी भी देंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी समानता भाईचारा रैली में PDA की एकता पर जोर देते हुए कहा कि बदलाव सिर्फ बात से नहीं आएगा, बल्कि इसके लिए लोगों को मिल बैठकर और अच्छे लोगों को समझाने से आएगा। अखिलेश ने कई मौकों पर भारतीय जनता पार्टी का सीधे नाम लेने से बचते हुए कहा कि ये अहंकारी लोग पीडीए के लोगों को अपमानित करते हैं।

दादरी की रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुद्दे पर शनिवार को प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों का सीधा जवाब दिया। अखिलेश ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट को NOC दिलाने का काम समाजवादी पार्टी की सरकार में किया गया। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि आज यहां एयरपोर्ट बना है और अभी तो पहले पेज का काम हुआ है। सेकेंड, थर्ड और फोर्थ फेज का काम बाकी है। अपनी सरकार बनेगी तो किसानों की जमीन बाजार भाव से ली जाएगी। 

दादरी रैली के संयोजक और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, सपा विधायक अतुल प्रधान सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी समाजवादी पार्टी की इस रैली की कामयाबी के लिए पूरा जोर लगाया। सपा की इस चुनावी आगाज वाली रैली में आयी भीड़ की चर्चा फिलहाल राजनीतिक हलकों में शुरू हो गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है