Video - सपा सांसद ने गीत सुनाकर क्षेत्र की समस्याओं को उठाया
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार ने सदन में अपने क्षेत्र की समस्याओं को गीत के जरिये उठाकर सभी का ध्यान इस ओर खींचा। लोकसभा में उनको जब अपनी बात रखने का मौका मिला तो वह गीत सुनाने लगे।
सपा सांसद छोटेलाल खरवार भोजपुरी में अपने इलाके में ट्रेन चलाने का मुद्दा गीत के माध्यम से उठा रहे थे, तब वहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। रेल मंत्री के अलावा रवनीत सिंह बिट्टू ने भी मुस्कुराते हुए उनके इस अंदाज का आनंद लिया। खरवार के गीत गायन के दौरान उनके पीछे की बेंच पर बैठी सांसद प्रिया सरोज भी मुस्कुराती दिखीं। सपा सांसद प्रिया सरोज क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें