Video - बीच सड़क पर हैंडपंप, रोड निर्माण और सरकारी काम

लखनऊ। सरकारी काम किस तरह से किए जाते हैं, इसका एक नमूना हाल ही में मिर्जापुर में देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह तमाम विकास के कार्य हो रहे हैं। यहां जिले में एक सड़क बनाई जानी थी। 

सड़क के डामरीकरण का कार्य होने के साथ ही इसकी चौड़ाई भी बढ़ाई गई। इंजीनियर, अधिकारी आए काम को देखा-समझा और फिर उसके बाद कार्यदायी संस्था की निगरानी में सड़क बनाने का काम शुरू किया गया। कुछ समय बाद सड़क बन गई, तब यह पता चला की बीच सड़क पर एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है और लोगों का आवागमन भी चालू है।

इस मामले को लेकर सवाल उठने लगे कि क्या इसी तरीके से सरकारी काम किया जाना चाहिए? सड़क बनाने से पहले हैंडपंप को वहां से हटाया क्यों नहीं गया? 

भारी किरकिरी और फजीहत होते देख कर फिर कर्मचारी लगाए गए। बीच रास्ते से हैंडपंप को हटाया गया और फिर नई सड़क के उस हिस्से को दुरुस्त किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है