Video - योगी की चुटकी पर रवि किशन चिहुंके, सांसदी पर मंडराया खतरा!

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कई मौकों पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन से चुहुल करते रहते हैं। हंसी-मजाक के ऐसे प्रसंगों से श्रोता भी आनंदित होते रहे हैं। ऐसा ही एक मौका गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार 25 मार्च को भी दिखा। पर, बात यहां थोड़ी गंभीर भी थी क्योंकि निशाना 'कुर्सी' पर था। 

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी ने चुटकी लेते हुए रवि किशन की सांसदी पर निशाना लगा दिया। सभा को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री ने यह बात भले ही चुटीले अंदाज में कही लेकिन भविष्य की राजनीतिक तस्वीर की कल्पना से ही रविकिशन के चेहरे का रंग उड़ गया। अब यदि गोरखपुर संसदीय सीट अगले चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी तो रवि किशन को अपने लिए कोई और ठिकाना ढूंढना ही होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है