रामनवमी पर स्वस्ति वाचन, अष्टमंगल पाठ और शंखनाद के बीच बालेन शाह Nepal के PM बने

  • राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाल के 40वें प्रधानमंत्री के रूप में बालेन को शपथ दिलाई
  • राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व पीएम ओली नहीं आये

नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश नेपाल को शुक्रवार को अपना नया प्रधानमंत्री मिल गया। पिछले साल जेन जी के आंदोलन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को हटना पड़ा था। केयरटेकर व्यवस्था के नेतृत्व में हुए चुनाव में मिली भारी सफलता के बाद राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने अपनी सरकार बनाई है। रामनवमी के अवसर पर स्वस्ति वाचन, अष्ट मंगल पाठ और शंखनाद के बीच युवा चेहरा बालेन शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालेन शाह नई जिम्मेदारी संभालने की शुभकामनाएं दी हैं।

काठमांडू के पूर्व मेयर, रैपर और स्ट्रक्चरल इंजीनियर बालेन शाह को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। रामनवमी पर शुभ मुहूर्त में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाल के 40वें प्रधानमंत्री बालेन शाह को राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। इस अवसर पर 7 शंखों से शंखनाद करने के अलावा 108 बटुकों ने स्वस्ति वाचन और 16 बौद्ध भिक्षुओं ने अष्टमंगल पाठ किया।

इस शपथ समारोह में चार पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल 'प्रचंड', माधव कुमार नेपाल, झलनाथ खनाल और बाबूराम भट्टराई मौजूद रहे। बालेन शाह से झापा संसदीय सीट से चुनाव हारने वाले पूर्व प्रधानमंत्री और एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली तथा पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के पूर्व सभापति शेर बहादुर देउवा ने शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाए रखी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है