नगर पदाधिकारियों व पार्षदों का हुआ सम्मान
लखनऊ। नागरिक जागरूक सेवा समिति द्वारा गुलाब वाटिका, महानगर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त नगर पदाधिकारियों एवं पार्षदों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता केके शुक्ला के नेतृत्व और कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश तूफानी ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों में जी.डी. शुक्ला (उपाध्यक्ष), घनश्याम अग्रवाल (महामंत्री), सीता नेगी (उपाध्यक्ष), मणिकांत शुक्ला (मीडिया प्रभारी), संकेत मिश्रा (पार्षद), गणेश प्रसाद वर्मा (पूर्व नगर अध्यक्ष, ओबीसी), दीपू जायसवाल (पार्षद), पृथ्वी गुप्ता (पार्षद), संजय चौधरी (प्रदेश प्रवक्ता) एवं वरिष्ठ नेता रमेश तूफानी को अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी, श्याम नंदन सिंह, भारत त्रिवेदी, संजू श्रीवास्तव, संजीव तिवारी, कीमती सैनी, हरि बलानी, मनोज बलानी आदि की उपस्थिति रही। आयोजन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष राजकुमार सेठ, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, संगठन मंत्री आलोक राय एवं उपाध्यक्ष अजय पांडे ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान संजना श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) तथा अविनाश दीक्षित को नागरिक जागरूक सेवा समिति का नगर युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें