Video - मोदी केरलम में तोड़ेंगे Bipolar Politics की जमीन? BJP विधानसभा चुनाव में भी दिखाएगी दम



केरल जिसे अब केरलम के नाम से जाना जाता है, क्या इस दक्षिण भारतीय राज्य की सियासत में इस बार कोई बड़ा उलटफेर होने जा रहा है? दरअसल, इस राज्य की सियासत द्विध्रुवीय (Bipolar Politics) रही है। अभी तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और वाम मोर्चे के नेतृत्व वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के बीच मुख्य रूप से चुनावी घमासान होता रहा है। पर, इस बार राज्य की सियासी बयार में भारतीय जनता पार्टी के लिए भी झोंके महसूस किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी दौरों में इसकी झलक दिख रही है। रविवार को ऐसा ही नजारा त्रिशूर में भी दिखा। पलक्कड़ में भी पीएम मोदी के प्रति लोगों की दीवानगी देखी गई। करीब 2 साल पहले त्रिशूर लोकसभा सीट को BJP ने जीता था। पार्टी के प्रत्याशी और मलयालम सिनेमा के एक्शन हीरो गोपी ने त्रिशूर की सात विधानसभा सीटों में से छह में स्पष्ट बहुमत हासिल करके सभी को चौंका दिया था। वह अभी मोदी सरकार में मंत्री हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर के लोकसभा क्षेत्र के तिरुवनंतपुरम के नगर निगम के चुनाव में भी BJP ने शानदार प्रदर्शन करके विरोधी दलों की धड़कनें तेज कर दी हैं।

केरलम में 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होना निर्धारित है। चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़े हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP राज्य में अपने एनडीए के सहयोगियों के साथ पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में डटी हुई है। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी अपनी पूरी टीम के साथ राज्य में लगातार रैलियां और जनसंपर्क अभियान छेड़े हुए हैं।

LDF तीसरी बार सरकार बनाने के लिए प्रयासरत

राज्य की सत्ता में लगातार 10 साल से बनी हुई LDF मु्ख्यमंत्री पिनरायी विजयन के नेतृत्व में अपने चुनावी अभियान को और धार देते हुए तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए प्रयासरत है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को LDF की सत्ता विरोधी रुझान से अपने लिए इस बार सत्ता में आने का भरोसा है, तो वहीं BJP इन दोनों से अलग एक नए बदलाव की उम्मीद रखने वाले मतदाताओं पर भरोसा कर रही है। उसे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां केरलम में BJP के लिए ठोस जमीन तैयार करने का काम करेंगी। माहौल बदलेगा और अपने प्रदर्शन से वह सभी को चौंका देगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है