Video - शंकराचार्य ने मौलाना को ललकारा, बोले- 'योगी की मां मेरी भी मां'

लखनऊ। ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध' का शंखनाद कर काशी से लखनऊ तक की यात्रा पर निकले ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मां पर की गई टिप्पणी पर सोमवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। शंकराचार्य ने कहा कि योगी की मां, मेरी भी मां हैं। उन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को उसके मजहब के लोग समझा दें।

हाल ही में बिहार के एक मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मां को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। गौ रक्षा आंदोलन के अभियान पर निकले शंकराचार्य ने इसी बाबत उक्त जवाब दिया था। 9 मार्च को उन्नाव से चलकर नैमिषारण्य पहुंचे शंकराचार्य ने वहां एक सभा करने के बाद रात्रि विश्राम किया। शंकराचार्य ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध' यात्रा के साथ 11 मार्च को लखनऊ पहुंच रहे हैं।

यह यात्रा 10 मार्च को नैमिषारण्य से चलकर सिधौली और इटौंजा होते हुए शाम को लखनऊ की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद शंकराचार्य 11 मार्च को शीतला अष्टमी के दिन लखनऊ के आशियाना क्षेत्र स्थित कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल पर दोपहर 2:15 बजे पहुंच कर अपना संबोधन करेंगे।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंद्र ग्रहण रविवार 07 सितम्बर को, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या करें उपाय

लखनऊ: सर्राफा व्यापारी मुंह ढक कर आने वालों से नहीं करेंगे व्यापार

यूपी की राजधानी के दीदार करने हैं, तो 'लखनऊ दर्शन' हाजिर है