Video - यूपी : विधानसभा में धरना देने वाले भाजपा विधायक की डिप्टी सीएम ने की जमकर तारीफ
लखनऊ। अपनी ही सरकार के खिलाफ सन 2019 में यूपी विधानसभा में धरना देने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर फिर सुर्खियों में हैं। बीती 28 फरवरी को योगी सरकार में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लोनी सीट से विधायक नंदकिशोर गुर्जर की जमकर तारीफ की। गाजियाबाद जिले के लोनी में नंदकिशोर गुर्जर ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस कार्यक्रम में नंदकिशोर गुर्जर की पीठ थपथपाते हुए उन्हें अपने इलाके की जनता के लिए हर पल समर्पित रहने वाला विधायक बताया। इस होली मिलन समारोह में बड़ी सख्या में ब्राह्मणों ने भी शिरकत की। नंदकिशोर गुर्जर भाजपा के उन तेज तर्रार विधायकों में हैं, जो खुलकर अपनी बात कहते हैं। यूपी में गोवध किए जाने का मुद्दा भी वह जोर-शोर से उठाते रहते हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें