Video - दादरी रैली: सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अखिलेश से क्यों कराया शुद्धीकरण !
लखनऊ। दादरी की समाजवादी समानता भाईचारा रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का गंगा जल से शुद्धीकरण कराने का बयान चर्चा में है।
दरअसल, दादरी रैली के संयोजक और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बिना किसी का नाम नाम लिये कहा कि यहां एक आदमी ने जो किया था। उसके बाद आज इस रैली के होने से पहले अनूप शहर जिसे छोटी काशी कहां जाता है, वहां रुक्मणी जी का जन्म हुआ था। वहीं मां रुक्मणी और भगवान कृष्ण का विवाह हुआ था। वहीं के रुकमणि कुंड से गंगा जल को मंगाकर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का शुद्धीकरण अखिलेश जी से कराया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें